दुर्ग

तृतीय लिंग समुदाय के लिए उत्कृष्ट कार्य, सम्मानित
16-Apr-2022 3:27 PM
तृतीय लिंग समुदाय के लिए उत्कृष्ट कार्य, सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,16 अप्रैल ।
कल संघर्ष समिति दुर्ग की अध्यक्ष कंचन सेंद्रे के द्वारा दुर्ग के होटल कैंपियन में सम्मान समारोह का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सरोज पांडे उपस्थित थीं। कार्यक्रम में तृतीय लिंग समुदाय के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में तृतीय लिंग समुदाय के अध्यक्ष कंचन ने समुदाय भवन की मांग की, जिस पर सरोज पांडे ने एक सुव्यवस्थित सामुदायिक भवन दुर्ग जिले में बनाने का घोषणा की एवं समुदाय के साथ लगातार उनके दुख सुख में उनके साथ रहने का वादा किया।
इस मौके पर पुलिस विभाग के देवदास भारती, डॉ. सुजाता जय राम, निमिषा, भावना ज्योतवाणी एवं समुदाय के हसीना काव्या समायरा शारदा जोया अली को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संघर्ष एक जीवन समिति की अध्यक्ष कंचन सेंद्रे और समुदाय के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे, जिसमें समुदाय के सदस्यों ने अपनी समस्याओं को बताते हुए आवास रोजगार शिक्षा की मांग की गई। इस प्रोग्राम में समुदाय के साथ साथ अन्य समुदाय के लोग भी काफी अधिक संख्या में उपस्थित थे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने तृतीय लिंग समाज की समस्या को बताते हुए सरोज पांडे पांडे से इस बारे में चर्चा की और उसके समाधान हेतु निवेदन किया।


अन्य पोस्ट