दुर्ग

गंडासा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
16-Apr-2022 3:23 PM
गंडासा लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 16 अप्रैल। कमर में  धारदार गंडासा रखकर घूम रहे आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी के पास से गड़ासा ज़ब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
मोहन नगर पुलिस को सूचना मिली कि शंकर नगर निवासी सचिंद्र उर्फ महेश गोलू नागवंशी किसी खतरनाक इरादे से लोहे का बड़ा सा गड़ासा अपने पास छुपा कर घूम रहा है। सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में एक टीम आरोपी को पकडऩे के लिए भेजी गई। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गुलाटी नर्सिंग होम के पास सचिंद्र को पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।


अन्य पोस्ट