दुर्ग

सिख समाज ने वैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया
15-Apr-2022 3:17 PM
सिख समाज ने वैसाखी पर्व धूमधाम से मनाया

दुर्ग, 15 अप्रैल। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा दुर्ग में बहुत हर्ष के साथ वैसाखी पर्व मनाया गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ समाप्ति सुबह 8।30 बजे हुई ,उसके बाद 9 से 9. 30  बजे तक हजूरी जत्था भाई सांब सतविंदर सिंह  बिंदर के जत्थे ने कीर्तन किया। 9.30 से 10 बजे तक स्त्री सत संघ दुर्ग की बीबियों ने कीर्तन किया। 10 से 10. 30 तक संगत दीवान हुआ। 10. 30 से11 बजे हम चाकर गोबिंद की बचियोन ने कीर्तन किया 11 से 11. 30 तक हजूरी जत्थे ने कीर्तन किया। 11. 30 से 12 बजे तक ज्ञानी ओम वीर सिंह ने कथा कर संगत को निहाल किया 12 से 1. 30 बजे तक भाई साब हरविंदर पाल सिंह, लिटल वीरजी, माता कोला अमृतसर से आए जत्थे ने कीर्तन करके संगत का मन मोह लिया।कार्यक्रम में दुर्ग के लोकसभा सांसद विजय बघेल,विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आरएन वर्मा,सभापति राजेश यादव, राजेंद्र साहू, फतेह भाटिया, पार्षद मंदीप भाटिया ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब  के सामने मत्था टेका और संगत का आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के उपरांत सभी के लिए गुरु का लंगर तैयार था जो सभी ने मिलकर लंगर ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन रजिंदर पाल सिंह अरोरा ने किया। प्रधान सेवादार अरविन्दर सिंह खुराना ने जानकारी दी कि पिछले दो साल से कोविड के कारण वैसाखी नहीं मना पा रहे थे। इस बार संगत का सहयोग मिला और पूरे दुर्ग के सिख समाज ने मिलकर वैसाखी पर्व गुरुद्वारा साहिब में मनाया।

इस अवसर पर जातिंदर सिंह लब्बे। दलप्रीत सिंह भाटिया, सतबीर सिंह भाटिया, इन्द्रपाल सिंह भाटिया, सुखदेव सिंह, जसप्रीत सिंह भाटिया, अमृत पाल सिंह, अवतार सिंह रंधावा, गुरमीत सिंह भाटिया, परमजीत सिंह लाँगरी, मखन सिंह, बलविंदर सिंह, रघुवीर सिंह, भूपिंदर सिंह भाटिया, कमल सिंह, सतनाम सिंह भाटिया,राजू भाटिया, महेन्द्र सिंह, बचन सिंह नागपाल, सुरिंदर सिंह कबरवाल, सिंघारा सिंह, दावेंदर सिंह, भूपिंदर सिंह, तरसेम सिंह ढिल्लो, हरमीत सिंह भाटिया, अंतर सिंह सूरी आदि का ने सहयोग दिया।


अन्य पोस्ट