दुर्ग
प्रयास में बच्चे हाईटेक ऑनलाइन इन्ट्राक्टिव क्लास से प्राप्त करेंगे शिक्षा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 अप्रैल । कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक वर्किंग वुमन हास्टल का निर्माण शहर के ह्रदय स्थल सिविल लाइन परिक्षेत्र में नगर निगम द्वारा किया गया है, जिसमें शीघ्र ही गैर सरकारी, शिक्षा और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत महिलाएं आवास के लिए आवेदन कर पाएंगी। गुरुवार को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे कामकाजी महिलाओं के लिए बने इस छात्रावास का निरीक्षण के लिए पहुंचे ।
उन्होंने बताया कि इस हास्टल के माध्यम से महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाओं को रहवासी स्तर पर किसी भी दिक्कत का सामना करना न पड़े इसके लिए इस हास्टल को सर्व सुविधायुक्त बनाया गया है। कलेक्टर ने कामकाजी महिला छात्रावास के निर्माण मापदंड का गहन परीक्षण किया।
प्रयास हास्टल में छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिकोण से वेब कैंम भी लगाए गये है, जिसकी जानकारी आदिवासी विभाग की सहायक आयुक्त प्रियवंदा रामटेके ने कलेक्टर को दी। इसके अलावा ग्रीष्मकाल में जिले के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल सुलभ रूप से प्राप्त हो। इसके लिए कलेक्टर ने सांइस कालेज के सामने स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे, जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वाटर सप्लाई कनेक्टीविटी के बारे में जानकारी ली और वाटर सप्लाई में किसी प्रकार की दिक्कत न आये इसके लिए सप्लाई चेन के निरंतर मानीटरिंग के निर्देश दिये।
इसके साथ।साथ कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय में बने नवीन वार्ड और हमर लैंब की स्थिति का जायजा भी लिया। उन्होंने सर्जिकल विंग के 70 बेडों जिसमें 12 बेड आईसीयू युक्त है और बर्न विंग के 18 एसी युक्त बेडों का का परीक्षण भी किया।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर हेमंत नंदनवार, निगम आयुक्त हरेश मंडावी, मु य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेंश्राम, एसडीएम विनय पोयाम, पीडब्ल्यूडी इंजीनियर अशोक श्रीवास एवं अन्य अधिकारी एवं कमर्चारी उपस्थित थे।