दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 अप्रैल। भगवान महावीर का 2621 वा जन्म कल्याणक महोत्सव हर्ष और उल्लास के वातावरण में सकल जैन समाज की समग्र उपस्थिति में मनाया गया। जैन समाज के युवक-युवतियों आज बड़ी संख्या में इस शोभायात्रा में शामिल हुए पूरे जोश के साथ भगवान महावीर के जयकारे एवं भक्ति गीत संगीत की धून के साथ ही थिरकते हुए शोभा यात्रा की शान बढ़ा रहे थे। सांसद सरोज पांडे, अरुण वोरा, धीरज बाकलीवाल पूरे समय शोभायात्रा में साथ घूमे। शोभायात्रा में दिगंबर जैन समाज एवं श्वेतांबर जैन समाज के रथ में भगवान महावीर की प्रतिमा पूरे शहर भ्रमण और जगह-जगह पर लो पूजा पाठ करते हुए भगवान को नारियल समर्पित किया भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष मदन जैन, उत्तम बरडिया, प्रकाश गोलछा, महेंद्र दुग्गड, दिलीप बाकलीवाल, दिलीप गोगड, सोनराज बाठिया, गौतम कोठारी, भागचंद बोहरा, गिरीश पारख ,मनोज बाकलीवाल, निर्मल श्री श्रीमान, दीपक जैन, पंकज छावड़ा, तरुण बोहरा, संजय बोहरा, नवीन संचेतीआदि शामिल रहे।
भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा महावीर जैन विद्यालय में निशुल्क स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। जिसमें 40 से अधिक जैन विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान की चिकित्सा शिविर के प्रभारी डॉ नीलम कोठारी एवं मनीष पारख, डॉ संजय गोलछा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी सं या में मरीजों ने लाभ उठाया निशुल्क दवाइयां निशुल्क चश्मा वितरण एवं निशुल्क एक्स-रे एवं पैथोलॉजी जांच इस शिविर में की गई ।
लाइफ केयर चंदन स्कैन एवं श्री डायग्नोस्टिक सेंटर ने 50 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया। पुराना बस स्टैंड में जन्म का कल्याणक महोत्सव समिति के आह्वान पर दोस्त यार ग्रुप ने मिलकर विशाल भंडारे का आयोजन किया। निर्मल बाफना एवं उनकी पूरी टीम ने 2 बजे से लगातार भंडारे में अपनी सेवाएं दी। जिला चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी सं या में युवक-युवतियों ने अपने रक्त दान कर अपने खून का समुचित उपयोग किया ।
गुरुवार को गौशाला में गायों को चारा गुड व सब्जी खिलाने का क्रम चलता रहा। बहुत अधिक सं या में जैन धर्मावलंबियों ने इस आयोजन में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। पशु पक्षियों के लिए आज बड़ी सं या में सकोरा का वितरण किया गया। गर्मी के समय में पशु पक्षियों को हो रही पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति द्वारा यह कदम उठाया गया । पूरी शोभायात्रा के दौरान जीव दया ग्रुप में एक उत्कृष्ट कार्य किया। जगह-जगह चलित प्याऊ के माध्यम से भीषण गर्मी में त्रस्त जनता को पूरे समय ठंडा पानी पिलाया पानी पीने से तृप्त होकर लोग दुआएं देकर जाने लगे आज रात्रि 8 बजे पुरानी गंज मंडी प्रांगण में उज्जैन के सिद्धहस्त कलाकारों द्वारा भगवान महावीर की प्रथम शिष्या महासती चंदनबाला के जीवन दर्शन पर नाटिका की जीवंत प्रस्तुति दी जाएगी।
सांसद सरोज शामिल हुई शोभायात्रा में
महावीर जयंती के अवसर पर शोभा यात्रा निकली गयी, जिसमें 2621 वे महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में अखिलभारतीय खरतरगच्छ युवा महिला परिषद एवं जिन कुशल मंच परिवार द्वारा राहगीरों के लिए शरबत वितरण और पक्षियों के दाना पानी लिए घरों की छतों में रखने के लिए सकोरा का वितरण किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सरोज पांडे ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। उन्होंने सभी को महावीर जयंती की शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री उषा टावरी, कांतिलाल बोथरा, दीपक चोपड़ा, दिनेश देवांगन, मनोज मिश्रा, मदन जैन, महेन्द्र दुग्गड़, भीखम चंद दुग्गड़, ज्ञानचंद कोठारी, प्रकाश गोलछा, उत्तम बरडिया, सुभाष बाकलीवाल, प्रदीप पींचा, टीकम छाजेड़, निर्मल बाफना, प्रकाश सांखला, राकेश छाबड़ा, ज्ञानचद पाटनी, निर्मल लोढ़ा, प्रवीण बागमार, अमृत लोढ़ा, नरेंद्र चोपड़ा, योगेश बरडिया, राहुल पाटनी, गौतम कोठारी,उपस्थित हुए