दुर्ग

जिला न्यायालय कर्मी को ठोकर मार महिला कार चालक फरार
14-Apr-2022 3:06 PM
जिला न्यायालय कर्मी को ठोकर मार महिला कार चालक फरार

भिलाई नगर, 14 अप्रैल। सेक्टर-8 में अज्ञात महिला कार चालक की ठोकर से जिला न्यायालय कर्मी बाल-बाल बचा, लेकिन उनकी बाईक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद महिला कार समेत मौके से निकल गई, मगर दुर्घटना के शिकार ने कार नंबर के आधार पर भिलाई नगर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है।  पुलिस ने बताया कि सेक्टर 7 निवासी ललित बोरकर (40 वर्ष) जिला न्यायालय दुर्ग में सहायक ग्रेड 03 के पद पर पदस्थ हैं। मंगलवार शाम 7:30 बजे वो ड्यूटी से वापस घर सेक्टर 7 मोटर सायकल सीजी 07-8107 से आ रहे थे, तभी सेक्टर 8 सडक़ 11 के पास पहुंच रोड क्रास करने के लिए बाईक खड़ी कर ट्रैफिक रुकने का इंतजार करने के दौरान कार क्रमांक सीजी 07 एओ 8178 की महिला चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाईक को पीछे से ठोकर मार दी।

ललित गाड़ी सहित नीचे गिर गए, उन्हें गिरने से मामूली चोट आई लेकिन बाईक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने धारा 279 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
 


अन्य पोस्ट