दुर्ग

गौरव पथ में डिवाइडर के दोनों ओर बनेगी चौड़ी सडक़
14-Apr-2022 3:01 PM
गौरव पथ में डिवाइडर के दोनों ओर बनेगी चौड़ी सडक़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अप्रैल।
विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा गौरवपथ का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण 5 करोड़ 44 लाख की लागत से बुधवार को कार्य प्रार भ की गई। करीब डेढ़ मीटर चौड़ी डिवाइडर के दोनों ओर 7.7 मीटर चौड़ी सडक़ का निर्माण किया जाएगा। गौरव पथ टू लेन का होगा। सडक़ के चौड़ी होने से नागरिकों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी। गौरवपथ के वर्तमान स्वरूप को बेहतर नया लुक देने तथा सुगम आवागमन के लिए इसका चौड़ीकरण किया जा रहा है।

विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गौरवपथ का चौड़ीकरण जेल तिराहा से जेआरडी स्कूल के सामने स्थापित गांधी की प्रतिमा तक किया जाएगा और सडक़ के दोनों ओर नाली का निर्माण किया जाएगा। शेष बचे जगह पर सौंदर्यीकरण होगा। 6 माह की कार्य अवधि में कार्य को  पूरा किया जाना है।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, आयुक्त हरेश मंडावी, सभापति राजेश यादव, गया पटेल, प्रभारी लोक कर्म विभाग अब्दुल गनी, दीपक साहू, ऋषभ जैन, संजय कोहले, अनूप चंदनिया, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद राजकुमार नारायणी, बिजेंद्र भारद्वाज, मनीष बघेल, निर्मला साहू, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, अलताफ अहमद, देवेश मिश्रा, अजय मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट