दुर्ग

पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मां- बेटे की मौत
14-Apr-2022 2:43 PM
पिकअप ने बाइक सवार को मारी टक्कर,   मां- बेटे की मौत

दुर्ग, 14 अप्रैल। जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत कचांदूर पुल के पास पिकअप वाहन के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवारों को जबरदस्त ठोकर मार दी।  इससे मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी प्रार्थी की मां एवं पुत्र की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी सीताराम ने बताया कि मौके पर चालक को पकड़ लिया और ट्रक को जप्त कर लिया गया है। चालक नशे की हालत में था। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मंगलवार की शाम लगभग 5.30 बजे ग्राम ढौर थाना उतई निवासी प्रार्थी हेमंत साहू अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी मां ललिता साहू (50) एवं अपने पुत्र सोहन साहू (8) को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा कर सिरसा से उमदा जा रहा था। इसी दौरान कचांदूर पुल के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 07 टी 1357 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जमकर ठोकर मार दी। इससे तीनों ही दूर जा गिरे। हेमंत साहू की मां ललिता एवं उसके पुत्र सोहन साहू को गंभीर चोटें आई। मौके पर 112 की टीम पहुंच कर उन्हें तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दोनों ने ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
 


अन्य पोस्ट