दुर्ग

रकम वापसी को लेकर विवाद, काउंटर केस दर्ज
13-Apr-2022 4:19 PM
रकम वापसी को लेकर विवाद, काउंटर केस दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 अपै्रल।
पुराने विवाद एवं उधारी की रकम वापसी को लेकर दो लोगों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने धारा 294, 323, 506 बी के तहत काउंटर केस दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी हृदय राम साहू ग्राम नगपुरा में रहता है। 11 अप्रैल वह गांव के ताम्रध्वज सिन्हा से पुरानी उधारी की रकम को वापस लेने गया हुआ था।

रकम वापसी के लिए ताम्रध्वज ने हृदय राम साहू को फोन करके 7. 30 बजे शाम को दुकान पर बुलाया। जब प्रार्थी पैसा लेने गया तो ताम्रध्वज ने उधारी के 1600 रुपए जमीन पर फेंक दिया और गाली गलौज करते हुए कहा कि वह रकम उठा ले। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो ताम्रध्वज ने हाथ मुक्के एवं डंडे से प्रार्थी की पिटाई कर दी। जिससे प्रार्थी को चोटें आई।

इसी तरह ताम्रध्वज सिन्हा ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपनी दुकान सिन्हा फर्नीचर एवं श्रद्धा रेस्तारंट मे बैठा हुआ था। इसी दौरान सीताराम साहू गांव के ही दुर्गेश यादव के साथ प्रार्थी की दुकान पर आया एवं वर्षों पुरानी दुश्मनी की बात को लेकर बिना कारण गाली गलौज करने लगा। जब ताम्रध्वज सिन्हा ने उसे गाली देने से मना किया तो फिर हृदयराम ने प्रार्थी की जमकर पिटाई कर दी और जमीन पर गिरा दिया इस दौरान दुर्गेश ने बीच-बचाव किया। आरोपी ने प्रार्थी को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलि


अन्य पोस्ट