दुर्ग

बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार
13-Apr-2022 3:43 PM
बाइक चोरी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग, 13 अपै्रल। प्रार्थी की शिकायत के कुछ ही घंटे के भीतर कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मोटरसाइकिल जब्त की गई है।  प्रार्थी प्रवीण उर्फ निक्की मेश्राम निवासी शंकर नगर दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 अप्रैल रात को अज्ञात चोर उसकी दुकान शिक्षक नगर दुर्ग के पास से मोटरसाइकिल अवेंजर क्रमांक सीजी 09 जेसी 7605 चोरी कर ले गया। उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग  बी एन मीना  के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेंद्र यादव के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली दुर्ग निरीक्षक भूषण एक्का द्वारा टीम बनाकर जांच में लगाई गई। मुखबीर की सूचना पर संदेही हरिशंकर कश्यप निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर शिक्षक नगर दुर्ग से  10 अप्रैल के मध्य रात्रि चोरी कर अपने घर मे रखना  स्वीकार किया। मोटरसाइकिल अवेंजर क्रमांक सीजी 09 जेसी 7605 को भी जब्त किया गया।
 


अन्य पोस्ट