दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 अप्रैल। विश्व होम्योपैथिक दिवस के रूप में 10 अप्रैल को होम्योपैथिक के जनक डॉ. सेमुअल फ्रेंडिक हैनीमैन के जन्म दिवस को मनाया जाता है।
इस अवसर पर दुर्ग-भिलाई के होम्योपैथी एसोसियशन मेडिटल इंडिया के मे बर डॉ. पीपी सिंह, डॉ. ममता राय, डॉ. तिवारी, डॉ. अजय शिन्दे, डॉ. एम.पी. सिंह, मीना शर्मा, डॉ. नीलम देवाव, डॉ. लिलेश गौतम सेक्टर 10 जोनल मार्केट दुकान क्रं.170 में कार्यक्रम में उपस्थित होकर होम्योपैथ चिकित्सा के जनक डॉ. हैनीमैन की जयंती पर उन्हें याद किया गया।
इस अवसर पर डॉ. पी.पी. सिंह ने चित्र में माल्यार्पण करते हुए डॉ. हैनीमैन के कृतित्व पर चर्चा की. डॉ. ममता राय एवं पुराने बीमारियों पर होम्योपैथिक दवाईओं का त्वरित क्रिया पर प्रकाश डाला। मरीजों का नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श होम्योपैथिक डाक्टरों द्वारा रखा गया था।
कार्यक्रम में में उपस्थित डा. तिवारी, डा. अजय शिन्द्रे, डा. एमपी सिंह, डा. मीना शर्मा, डा. नीलम, वैष्णव, डा. लिलेश गौतम ने अपना वक्तव रखा. इस अवसर पर मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श दिया गया।