दुर्ग
दुर्ग, 12 अप्रैल। छत्तीसगढ़ मनरेगा महासंघ का अनिश्चितकालीन हड़ताल के आठवें दिन मानस भवन के पास धरना स्थल पर दुर्ग जिला पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारी गण पहुंचे। इन पंचायत सचिवों ने मनरेगा कर्मियों की मांगों का समर्थन किया, वहीं धमधा जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती रात्रे ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर मनरेगा कर्मियों द्वारा किए जा रहे नियमितीकरण की मांग को समर्थन दिया।
जिला सचिव के संघ द्वारा आश्वस्त किया गया कि किसी भी नरेगा महासंघ के कर्मचारी अधिकारी एवं रोजगार सहायक के ऊपर कार्रवाई होती है तो तुरंत सचिव संघ द्वारा शासन के खिलाफ उग्र आंदोलन कर दिया जाएगा. उन्होंने मनरेगा कर्मियों की मांग को जायज बताते हुए कहा कि उनका नियमितीकरण तो होना ही चाहिए। समर्थन देने पहुंचे सचिव संघ के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष महेंद्र साहू, जिला सचिव शेष नारायण, ब्लॉक अध्यक्ष निमेष एवं अन्य ने हौसला अफजाई की।
मनरेगा महासंघ ने बताया कि अगर शासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करते हैं तो आंदोलन और तेज करेंगे. इस हड़ताल के फलस्वरुप किसी भी के ऊपर कार्रवाई होती है पूरे प्रांतीय स्तर पर 15327 रोजगार सहायक एवं मनरेगा अधिकारी कर्मचारी संयुक्त इस्तीफा देने के लिए बाध्य रहेंगे।