दुर्ग

जैन समाज ने निकाली अहिंसा बाइक रैली
11-Apr-2022 3:13 PM
जैन समाज ने निकाली अहिंसा बाइक रैली

भगवान महावीर जन्म कल्याणक का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अप्रैल
।  भगवान महावीर स्वामी का 2621वां जन्म कल्याणक महोत्सव का आज नवकार महामंत्र के जाप अनुष्ठान एवं सामूहिक सामायिक के तप के साथ प्रारंभ हुआ। ऋ षभदेव परिसर के सभा गृह में सकल जैन समाज के श्रावक श्राविका होने जाप अनुष्ठान में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नवकार महामंत्र के इस अनुष्ठान कार्यक्रम के श्री अरिहंत मित्र मंडल प्रभारी थे। स्वर्गीय जुगराज सुंदर देवी संचेती के स्मृति में सुभाष सौरभ ऋषभ संचेती परिवार में इस कार्यक्रम का लाभार्थी रहा। अरिहंत मित्र मंडल के सदस्य चंद्रेश लोढ़ा, सुमित बोथरा, अमित बढिय़ा, रोहित टाटिया, शैलू जैन, अभिषेक जैन इस आयोजन के प्रभारी थे।

आज प्रात: 10 बजे नसिया जी तीर्थ नदी रोड दुर्ग से अहिंसा बाइक रैली निकाली गई। जिसमें जैन समाज के युवक युवतियों में इस रैली में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सकल जैन समाज के सभी संप्रदाय के सदस्यों ने इस अहिंसा यात्रा में शामिल हुए। नसिया जी तीर्थ से अहिंसा यात्रा प्रारंभ हुई जो शिवनाथ नदी रोड से गंजपारा, शनिचरी बाजार, सदर बाजार, दिगंबर मंदिर, जवाहर चौक, मोती का पलेक्स इंदिरा मार्केट, पोलसाय पारा, ग्रीन चौक, राजेंद्र पार्क चौक, पटेल चौक होते हुए पुरानी गंज मंडी में इस रैली का समापन हुआ। इस यात्रा में बड़ी सं या में सफेद शर्ट एवं नीली पेंट के परिधान में हिस्सा लिए।

अहिंसा यात्रा के प्रभारी जैन सोशल ग्रुप दुर्ग भिलाई सतीश मारोठी, मनोज जैन, दीपक जैन  थे। जैन समाज के सभी वर्ग के लोग शामिल हुए इस अहिंसा यात्रा का अमर हाइट्स दिगंबर युवा मंडल, चेंबर ऑफ कॉमर्स, वंदे मातरम श्याम महाराज ग्रुप, सिंधी समाज, जीव दया ग्रुप ने इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया।


अन्य पोस्ट