दुर्ग
महिला कांग्रेस ने रामनवमी पर निकाली रैली
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अप्रैल। रविवार को रामनवमी का पर्व उत्साह एवं उमंग से मनाया गया। प्रभु श्रीराम ने आज ही के दिन मनुष्य अवतार लिया था। रामनवमी के आयोजनों में श्रीराम का ननिहाल माना जाने वाला छत्तीसगढ़ भी कहीं पीछे नहीं है। दुर्ग में विधायक अरुण वोरा की उपस्थिति में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित रामनवमी की रैली ने शहर को राममय कर दिया। चारों तरफ जय श्री राम के नारों के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा रामलला की भक्ति में स्कूटर रैली निकाली गई। जिसमें शिरकत करते हुए विधायक अरुण वोरा ने कहा कि जीवन से जुड़े सभी रिश्तों एवं संबंधों की जो शिक्षा भगवान राम ने विश्व को दी है, उसी की वजह से उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है।
सर्वशक्तिमान श्रीराम की जयंती शक्ति रूपी माता की पूजा के नवें दिन हुआ है। जिसमें यह संदेश प्राप्त होता है कि शक्ति के साथ संयम एवं मर्यादा आवश्यक है। माता पिता का सम्मान, मित्रता, भाइयों से प्रेम, जीवन साथी का सम्मान सहित शत्रु के गुणों का भी सम्मान करने की सीख हमें प्रभु राम के जीवन से प्राप्त होती है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा राम वनगमन पर्यटन परिपथ परियोजना एवं चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर के कायाकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम से जुड़ी प्रदेशवासियों के भावना के अनुरूप प्राचीन स यता एवं इतिहास को संजोने का कार्य राज्य सरकार कर रही है, जिससे नई पीढ़ी को भी श्रीराम एवं उनके आदर्श व्यक्तित्व को करीब से जानने एवं अनुसरण करने का अवसर प्राप्त हो सके। शहर भर को राममय करने वाली रैली में महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, सभापति राजेश यादव, रत्ना नारमदेव, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली समेत महिलाएं एवं अन्य कांग्रेसी सैकड़ों की सं या में शामिल हुए।ं