दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 4 अप्रैल। जामुल पुलिस ने नशीली दवाइयों सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 2 हजार नशीली टेबलेट जब्त की गयी है।
जामुल थाना प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि जिले में में अवैध नशा कारोबारियों एवं नशे के सौदागरों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में मुखबिर से अवैध नशीली गोलियों की खरीदी बिक्री की सूचना थाना जामुल पुलिस को प्राप्त हुई थी।

पता लगा कि बोगदा पुलिया जामुल के पास कुछ लोग नशीली दवाइयों को बिक्री हेतु खड़े हैं। सूचना पर तस्दीक कार्रवाई के दौरान 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से नशीली दवा कुल 2012 नग बरामद हुई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 08/22 ख नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
आरोपियों में राहुल श्रीवास्तव (32) निवासी कैंप 2 पॉवर हाउस और शलभ शर्मा (45) मुकुट नगर दुर्ग शामिल हैं।