दुर्ग
उतई, 4 अप्रैल। अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोध संस्थान, नई दिल्ली द्वारा 9 अप्रैल को माथुर वैश्य सभागार आगरा, उत्तरप्रदेश में प्रतिभा अलंकरण समारोह आयोजित है। जिसमें छत्तीसगढ़ के देवेश कुमार भारती को साहित्य मंथन समाज सारथी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
दुर्ग जिला निवासी देवेश कुमार भारती पेशे से एक शिक्षक एवं लेखक हैं, जो कि शासकीय प्राथमिक शाला पाहंदा, बेमेतरा जिले में पदस्थ हैं। बीते एक दशक से आपकी समाज हितों के सेवा कार्यों को देखते हुए देवेश कुमार भारती ने कमजोर विद्यार्थियों की स्कूल एवं कॉलेज की फीस भरकर उन्हें आगे पढऩे के लिए प्रेरित किया है।
नि:शुल्क कैरियर निर्देशन,परामर्श एवं मार्गदर्शन देते आ रहें हैं।
वर्तमान में आपके सहयोग और मार्गदर्शन से बहुत से विद्यार्थियों को सरकारी नौकरी प्राप्त है। अखिल भारतीय साहित्य मंथन शोथ संस्थान,नई दिल्ली की चयन समिति द्वारा उच्च कोटि की समाज सेवा के लिए साहित्य मंथन समाज सारथी 2022 के लिए चयनित किया गया है। देवेश कुमार भारती ने उतई, डूमरडीह, पाहंदा, बेरला, खुरसुनी, आदि स्थानों में यथाशक्ति कार्य किये हैं।
देवेश कुमार भारती की इस असाधारण उपलब्धि पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए। परिवार के सदस्यों और मित्रों में हर्ष है। तहसील साहू संघ-बेरला के समस्त सदस्यगणों, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ साहू संघ-बेरला के समस्त सदस्यगगणों, शिक्षक कल्याण संघ समस्त सदस्यगणों के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।