दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 अप्रैल। जवाहर नवोदय विद्यालय दुर्ग में अत्यंत हर्ष उल्लास के साथ परीक्षा पे चर्चा 2022 पंचम संस्करण का सफल आयोजन किया गया। नवोदय विद्यालय समिति के उपायुक्त के पत्र के अनुपालन में विद्यालय के प्राचार्य डी श्रीनिवास राव एवं आचार्य संजय कुमार सिन्हा के कुशल नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को प्रसारित करने के लिए दुर्ग जिले के कई समाचार पत्रों में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम दोनों माध्यम से संबंधित अधिकारियों से मिलकर प्रकाशित करवाने का कार्य किया गया। परीक्षा पर चर्चा विषय के संबंध में विद्यालय के प्राचार्य एवं उप प्राचार्य ने कलेक्टर दुर्ग एवं अपर कलेक्टर से भी मुलाकात की। विद्यालय स्तर पर सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त विषय के संदर्भ में शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं छात्रों के बीच संवाद, इंटरव्यू आदि को फेसबुक, यूट्यूब पर अपलोड किया गया। इस विषय से संबंधित छात्र-छात्राओं के बीच में शेयर किया गया ताकि बच्चे उन तथ्यों से लाभान्वित हो सके सके।
आज के पावन अवसर पर विद्यालय के मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप का भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय में संचालित एनसीसी एवं स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं ने बैंड बाजे एवं स्वागत गीत के साथ उनका स्वागत किया। विद्यालय के प्राचार्य महोदय का उद्बोधन एवं स्वागत भाषण हुआ मुख्य अतिथि ने अपने उदयन होने का अनुभव तथा अपने व्यक्तित्व को याद किया जिससे हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन हो सके। सुसज्जित विद्यालय के प्राचार्य ने अपने सारगर्भित वक्तव्य में मुख्य अतिथि का आभार एवं विश्व विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की।
आज ही के दिन 11 बजे से प्रारंभ होने वाले परीक्षा पर चर्चा के संबंध में देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से विद्यालय के विद्यार्थियों शिक्षकों एवं कर्मचारियों को जोडक़र उनके ज्ञान अनुभव एवं अर्थात ज्ञान का लाभ लेने का अवसर प्राप्त हुआ। देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री जी का भावपूर्ण भाषा में स्वागत करते हुए मंच पर सादर आमंत्रित किया।
परीक्षा पे चर्चा का संचालन इस बार विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कराया जाना एक तराना सराहनीय कदम माना जा सकता है। इस कार्यक्रम में सभी जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय संगठन तथा अनेकानेक पब्लिक स्कूल के हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानमंत्री ने सभी विद्यालयों के प्रतिनिधि छात्रों द्वारा उठाए गए हैं तमाम सवालों का अपने अज्ञान और संपूर्ण भाषा शैली एवं अनोखे अंदाज में उत्तर देकर छात्र छात्राओं की जिज्ञासा को शांत किया।
छात्र-छात्राओं के अंदर आत्मविश्वास एवं मानसिक तनाव से मुक्त करने का प्रयास किया छात्राओं के बीच प्रधानमंत्री ने लगभग सभी छात्रों का यथा उचित जवाब दिया। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम से जुड़े सभी प्राचार्य प्राचार्य शिक्षकों कर्मचारियों सभी पालक एवं अधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।