दुर्ग

साबुन फैक्ट्री में भीषण आग, बुझाने 6 दमकल वाहनों ने की मशक्कत
01-Apr-2022 11:52 AM
साबुन फैक्ट्री में भीषण आग, बुझाने 6 दमकल वाहनों ने की मशक्कत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 1 अप्रैल।
खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित साबुन फैक्ट्री सूरी उद्योग में गुरुवार की रात 9.30 बजे के करीब भयानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए आपातकालीन एवं अग्निशमन सेवा की पांच एवं भिलाई इस्पात संयंत्र की एक दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। साबुन फैक्ट्री में लगी इस भयानक आग के कारण भारी नुकसान होने की आंशका व्यक्त की गई है। लगभग सब कुछ जलकर खाक हो गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित सूरी उद्योग साबुन फैक्ट्री में रात 9.30 बजे के करीब आग लगने की सूचना मिलते ही आपातकालीन अग्निशमन सेवा के दमकल वाहनों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि काफी दूर से दिखाई दे रही थी। लगभग डेढ़ घंटे से फायर कर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल वाहनों के द्वारा पानी की बौछार लगातार की जा रही थी, इसके बावजूद आग पर नियंत्रण नहीं हो सका। आगजनी की घटना की जानकारी लगते ही भिलाई-3, खुर्सीपार एवं जामुल थाना क्षेत्र का पुलिस बल राहत एवं बचाव कार्य में पहुंच गया था। काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया है।


अन्य पोस्ट