दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 मार्च। भिलाई सेक्टर 4 निवासी प्रतिभा त्रिपाठी /सुधीर त्रिपाठी ने अपने नेत्रदान की घोषणा कर वसीयत नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,मुकेश राठी,हरमन दुलाई,विकास जायसवाल, सुरज साहू, को सौंपी।
प्रतिभा त्रिपाठी शिक्षक/कवियत्री शाला शा.पूर्व मा. शा. गोडेला गुण्डरदेही में बच्चों को शिक्षा दे रही है साहित्य समाज वा शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रही है शाला के समस्त बच्चो को समय समय पर उनकी जरूरत की वस्तुएं उपलब्ध कराती है। अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते है इस बार जन्मदिन पर नेत्रदान की घोषणा की है। जन्मदिन पर प्रेरक कार्य करते हुए प्रतिभा ने लोगों के बीच एक नई पहचान कायम की तो उन्होंने अन्य लोगों को भी नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित किया।
आशा है अन्य लोग भी इससे प्रेरणा लेंगे
सुधीर कुमार त्रिपाठी समय-समय पर ओम सांई रक्तदाता सेवार्थ समिति के माध्यम से रक्तदान में सहयोग प्रदान करते है आज अपने पत्नी के नेत्रदान की घोषणा से बहुत ही खुश है। नेत्रदान के बाद आप की निगाहे इस खुबसूरत दुनिया को देखती रहेगी। नेत्रदान के महत्व को समझते हुए प्रतिभा ने भी इस दिशा में कदम उठाया जिसकी शिक्षा जगत ने भी सहराना हो रही है।
विकास जायसवाल ने कहा दो वर्षों से नेत्रदान पर प्रतिबंध था किन्तु अब नेत्रदान पुन: प्रारम्भ हो चूका है जिसके परिणामस्वरूप प्रतिभा त्रिपाठी का नेत्रदान हुआ। अब एक बार और लोगों को अधिक से अधिक आगे आकर नेत्रदान करना होगा ताकि दो वर्षों का गैप भरा जा सके।
हरमन दुलाई ने कहा पिछले दो वर्षों में नेर्त्रदान हेतु लोगों की वेटिंग बढ़ी है व नेत्रदान शून्य रहे अब हमारे सामने दोगुनी क्षमता से कार्य करने की चुनौती है जिसे हमारे सदस्य कर रहे हैं।
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया हरमन दुलई, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, किरण भंडारी, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, सत्येंद्र राजपूत, पियूष मालवीय, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, दीपक बंसल, सूरज साहू, संतोष राजपुरोहित, चेतन जैन, चन्दन मिश्रा, यतीन्द्र चावड़ा, नत्थू अग्रवाल, खुर्शीद अहमद, सुरेश जैन, आकाश मसीह, वीरेंद्र पाली, प्रफुल्ल जोशी,प्रसाद राव,संतोष रत्नानी ने प्रतिभा त्रिपाठी को साधुवाद दिया।