दुर्ग

खालसा बीएड कॉलेज में वार्षिकोत्सव
29-Mar-2022 3:02 PM
खालसा बीएड कॉलेज में वार्षिकोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 29 मार्च।
28 मार्च को निश्चय खालसा बीएड कॉलेज दुर्ग में वार्षिक स मेलन मनाया गया. इस आयोजन में विशेष अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय रहे.  अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रशांत श्रीवास्तव, खालसा एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन त्रिलोक सिंह ढिल्लो, वाइस चेयरमैन तरसेम सिंह ढिल्लो, अवतार सिंह रंधावा, प्रिन्सिपल श्रीमती लखविंदर कौर, वाइस प्रिन्सिपल श्रीमती किरण ढांड उपस्थित रहे. खालसा बीएड कॉलेज का वार्षिक स मेलन सरस्वती पूजा से प्रार भ हुआ. उसके उपरांत आभा शर्मा ने खालसा कॉलेज के बारे में पूरी उपलब्धियां बताई. उसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी. प्रेम प्रकाश पांडेय  ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन हमेशा सब को याद रहता है और याद रखना चाहिए. उसमें पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन भी जरूरी है, इससे छात्राओं को बहुत प्रेरणा मिली. प्रशांत श्रीवास्तव ने भी अपने उद्बोधन में छात्राओं का मनोबल बढ़ाया.

खालसा कॉलेज के डायरेक्टर अरविन्दर सिंह खुराना ने कहा कि पढ़ाई बहुत जरूरी है इंसान को पढऩा चाहिए क्योंकि पढ़ा लिखा इंसान कभी खाली नहीं बैठता है कुछ न कुछ कर ही लेता है. उसके पश्चात खालसा बीएड कॉलेज के डायरेक्टर्स अरविन्दर सिंह खुराना, प्रदीप लेखवानी, दीप्ति कौर खुराना, नीलम लेखवानी ने अतिथियों का मोमेंटो देकर स मान किया. खालसा बीएड कॉलेज की प्रिन्सिपल नेहा द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया. खालसा बीएड कॉलेज की मोहिनी महोबिया, आभा शर्मा, ललिता परमार, देहुती बंछोर, रिशिका सोनी, योगेश देवांगन, उषा ने छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम के लिए तैयार कर कार्यक्रम को सफल बनाया.


अन्य पोस्ट