दुर्ग
छग प्रगतिशील किसान संगठन का परिक्षेत्रीय सम्मेलन 14 को
28-Mar-2022 2:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 28 मार्च। किसानों की बैठक निकुम में हुई बैठक में आसपास के आधा दर्जन गांव के किसान प्रतिनिधि शामिल हुए, बैठक में क्षेत्र के किसानों और किसानी की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को निकुम में किसानों का परिक्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, जिसमें खेती किसानी सहित राजस्व मामलों पर चर्चा की जायेगी, सम्मेलन में मनरेगा मजदूरों, किसान मित्रों और ग्रामीणों की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा होगी।
निकुम की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के राजकुमार गुप्त, उत्तम चंद्राकर, रिसामा के ढालेश साहू, चिंगरी के खोमेंद्र साहू, तिरगा के राकेश कौशिक के अलावा निकुम, रूदा, आलबरस, आमटी आदि गांवों के प्यारेलाल यादव, राजेश साहू, कांति देशमुख, कल्याण देशमुख, रोमनाथ साहू, यशवंत कुमार, धनुष साहू, हरखराम आदि शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे