दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 मार्च। विश्व मानवाधिकार परिषद दुर्ग जि़ला अंतर्गत रविवार को शहादत दिवस के अवसर पर ‘स्वच्छता मित्र सम्मान’ जि़ला के भिलाई शहर के कैम्प-1 गुरुद्वारा में आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय स्वच्छता कर्मियों के साथ जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों के साथ विश्व मानवाधिकार परिषद के प्रदेश, संभागीय व जिला स्तर के ह्यूमन राइट ईकाई प्रतिनिधि सहित काफी बड़ी संख्या में आम नागरिकों की भी मौजूदगी रही।
इस कार्यक्रम की शुरुआत शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि के रूप में भिलाई नगर निगम की प्रथम महापौर नीता लोधी उपस्थित रहीं एवं विशेष अतिथि विश्वमानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय सचिव नियाज खान जसबीर सिंह चहल, गुरनाम सिंह( कूका) ने विश्व मानवाधिकार परिषद के पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम में भिलाई नगर निगम के महिला पार्षदों में सत्या देवी जायसवाल, प्रियंका भोला साहू, नीरा बंजारे, लक्ष्मी भारती, पूर्व पार्षद राजू गुंती, दुर्ग नगर निगम की स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर सीता टंडन हरपाल सिंह, मंगल सिंह, बलदेव सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीता लोधी सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया गया। जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय क्षेत्र के सभी स्वच्छता कर्मियों को शॉल व मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मो. शरीफ खान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में वल्र्ड$ ह्यूमन राइट टीम, दुर्ग संभागीय महासचिव शब्बीर अहमद, दुर्ग जिलाध्यक्ष गुरुदीप सिंह, दुर्ग जिला अध्यक्ष महिला विंग सफीना अंसारी , बालोद जिलाध्यक्ष सरोज नागवंशी, बेमेतरा जिलाध्यक्ष मुदस्सर मोहम्मद, नजमा बी, रूपा सोना, कुलवंत सिंह, रत्नमाला, रघुवन निर्मला, कुलदीप भारती, सालिक राम साहू, शंकर साहू , नूतन साहू, सुलेमान खान, कमला माली, प्रेमा जी आदि शामिल रहे। यह जानकारी गुरदीप सिंग ने दी।