दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 मार्च। इस जीवन में श्रेष्ठ विचारों, श्रेष्ठ चिंतन के लिए अच्छी आत्माओं का साथ मिलने से जीवन श्रेष्ठ बनता है। जिस दिन अच्छे विचारों, अच्छे भावों, सहनशीलता, धीरजता, मधुरता को अपने जीवन में लायें तो जीवन सुखमय रहेगा। यदि शरीर से ज्यादा मन स्वस्थ है तो आप दूसरों को सुखी बना सकते है, उक्त बाते डॉं. प्रमोद गुप्ता (डायेक्टर - सेंट्रल इंडिया इंस्टीट्युट ऑफ मेंटल हेल्थ एण्ड न्यूरो साइंस, देवादा, राजनांदगांव) के हैं जो कि ब्रह्माकुमारीज के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में ब्रह्माकुमारीज की मुख्य प्रशासिका दादी हृदयमोहिनी के प्रथम व दादी जानकी के द्वितीय पुण्यतिथि के दिव्य स्मृति दिवस पर आयोजित श्रद्धांजली कार्यक्रम में उपस्थित हुए। श्रद्धांजली देने के पश्चात् कहा कि दादियों से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, आपकी संस्था में दादियां भगवान द्वारा भेजी गई, वह आत्मायें हैं जो लोगों को सुख शांति देने के लिए, आत्माओं की शुद्धिकरण के लिए आई हैं व इसी कार्य अर्थ संस्था का जन्म हुआ है।
इस आयोजन में मुख्य रूप से बहन शालिनी रैना (वन संरक्षक दुर्ग), पवन बडज़ात्या (चेयरमेन छग चेम्बर ऑफ कामर्स इंडस्ट्रीज), अशोक राठी (प्रदेश मंत्री, चेम्बर ऑफ कामर्स), प्रहलाद रूंगटा (अध्यक्ष छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स दुर्ग ईकाई), मनोज कुकरानिया (डायरेक्टर, द रोमन पार्क होटल), मनोज गोयल (गोयल मार्बल, इंडस्ट्रीयल एरिया दुर्ग) श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी रीटा बहन, रूपाली बहन ने दादी जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी रीटा बहन (संचालिका ब्रह्माकुमारीज दुर्ग) ने दादी जानकी जी को पुष्पांजली अर्पित करने के पश्चात् उनकी विशेषताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि अमेरिका के टेक्सास मेडिकल एवं साइंस इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिकों द्वारा परीक्षण के बाद दादी जी को मोस्ट स्टेबल माइंड ऑफ द वल्र्ड के खिताब से नवाजा गया था, उन्होंने योग से अपने मन को इतना संयमित कर लिया था कि वह जिस समय चाहें जिस विचार या संकल्प पर जितनी देर चाहे स्थित रह सकती थीं, इसके अलावा दादी जानकी जी में अनेक विशेषताएं थी, दादी जी कभी घड़ी नहीं पहनती थी, किन्तु कार्यक्रम में समय के पूर्व पहुंच जाती थी, जिसे देखकर पत्रकार ने सवाल किया कि दादी जी आप घड़ी नहीं पहनती फिर भी कार्यक्रम में समय पूर्व कैसे पहुंच जाती हैं, तो दादी का जवाब था मैं घड़ी नहीं पहनती, किन्तु परमात्मा द्वारा दिये गये हर घड़ी को सफल करती हूॅं।
दादी हृदयमोहिनी जी को श्रद्धांजली देने के पश्चात् आपने उनकी विशेषताओं का उल्लेख करते हुए बताया कि दादी जी संस्था में अल्पायु में आने के कारण व्यर्थ व विकारों से अनभिज्ञ थीं। ब्रह्माकुमारी संस्था के आदि पिता ब्रह्मा (दादा लेखराज) के अव्यक्त होने के पश्चात् निराकार परमपिता परमात्मा शिव ने दादी हृदयमोहिनी के तन को अपना आधार बनाकर लाखों भाई बहनों को ज्ञान योग से भरपुर किया। दादी जी ने शरीर के कर्म बंधनों से स्वयं को मुक्त रखते हुए जीवन के अन्तिम क्षणों तक अपनी रूहानियत द्वारा परमात्म संदेश दे अनेक आत्माओं को परमात्मा के सानिध्य का लाभ पहुंचाया।
श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी रूपाली बहन (प्रेरक वक्ता) ने दादियों को श्रद्धांजली देने के पश्चात् कहा कि दोनों दादियां अपनी त्याग, तपस्या, पवित्रता व सुख शांति के रूहानी प्रकपण से 140 देशों में अनेक आत्माओं को आत्म अनुभूति व परमात्म अनुभुति से जीवन को श्रेष्ठ बनाने की प्रेरणा दी। आपने राजयोग के विषय में बताया कि योग के तीन कदम हैं स्वयं का परिचय, परमात्मा का परिचय, परमात्मा के गुण व शक्तियों को स्वयं में अनुभव करना। इसकी विस्तृत विधि 28 मार्च से 1 अप्रैल 2022 तक प्रात: 7:30 से 8:30 व संध्या 6:30 से 7:30 तक 1 घण्टा प्रतिदिन होने वाले राजयोग शान्ति अनुभूति शिविर में बताई जावेगी जो कि पूर्णत: नि:शुल्क है।
उक्त आयोजन में मनोज कुकरानिया, डायरेक्टर ऑफ रोमन पार्क होटल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी खुसकिश्मती है कि हम यहां इतनी महान विभुतियों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं। मालिक अर्थात भगवान के घर में कोई जाति धर्म नहीं है उस मालिक के घर में प्रेम प्यार ही है जो सच्ची दिल से सेवा करते हैं भगवान उस पर रहम करता है व उनका प्यार मिलता है।
इसके अलावा भ्राता अशोक राठी, भ्राता पवन बडज़ात्या, भ्राता मनोज गोयल, भ्राता प्रहलाद रूंगटा जी ने दादियों को पुष्प अर्पित कर अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजली दी। मंच संचालन भ्राता अशोक सोनी ने किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवाकेन्द्र के बालोद, अर्जुन्दा, साजा, देवकर धमधा आसपास के ग्रामीण व शहरी अंचल से अनेक भाई बहनें उपस्थित हो संस्था के पुरोधा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया।