दुर्ग

बजट बैठक में शहर हित के मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी भाजपा
28-Mar-2022 2:22 PM
बजट बैठक में शहर हित के मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगी भाजपा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 मार्च। 
महापौर धीरज बाकलीवाल के कांग्रेस शासित नगर निगम की तीसरी बजट बैठक में शहर की ज्वलंत समस्याओं व जनता से जुड़े मूलभूत समस्याओं को लेकर सत्तापक्ष को घेरने भाजपा पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में हुई, जिसमें प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा पार्षदों ने सत्तापक्ष को घेरने सभी 16 पार्षदों द्वारा प्रश्नकाल के लिए लगाए प्रश्नों पर विस्तार से चर्चा कर 22 माह के निगम सरकार में विकास कार्य ठप पडऩे  तथा जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहने पर सत्ता पक्ष से जवाब मांगने की रणनीति बनाई गई।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री उषा टावरी ने कहा कि शहर की जनता धूल गड्ढे व बुनियादी समस्याओं से जूझ रहा है और निगम सरकार में निरंकुश और कठपुतली महापौर होने के कारण जनता अपनी समस्याओं के लिए भटक रहा है इस मुद्दे को भाजपा के पार्षद सदन के अंदर प्रमुखता से उठाए।

पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने कहा कि 22 माह के कार्यकाल में नगर निगम के कांग्रेसी परिषद ने कोई बड़ी सौगात या राशि नहीं ला सकी जिसे याद किया जा सके जो भी विकास कार्य हो रहे हैं वह पूर्व परिषद के स्वीकृत राशि जिसे राज्य कि भूपेश सरकार ने वापस लिया था, उसे किस्तों में लाकर महापौर विधायक अपनी पीठ थपथपा रहे हैं।

पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने कहा कि निगम में बहुमत के दम पर सत्ता पक्ष विपक्ष की आवाज दबाने के प्रयास कर रही है, और पार्षदों को जिस प्रकार से बोलने से रोकती है उसे किसी भी हाल पर झुकना नहीं है बल्कि आक्रामक ढंग से एकजुट होकर सत्ता पक्ष का मुकाबला करना है।

नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी 16 पार्षद सत्ता पक्ष से घपले घोटाले व विकास में भेदभाव को लेकर जवाब मांगने पूरी तरह से तैयार हैं ,और बजट की खामियों को सदन के अंदर पुरजोर ढंग से उजागर करेगी और जनता को उसकी असलियत बताएंगे।

भाजपा पार्षद दल की बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गायत्री साहू, चंद्रशेखर चंद्राकर ,देवनारायण चंद्राकर, कांशीराम कोसरे, नरेंद्र बंजारे, नरेश तेजवानी ,मनीष साहू ओम प्रकाश राकेश सेन, अजीत वैद्य, चमेली साहू, लीना दिनेश देवांगन, शशि द्वारिका साहू, पुष्पा गुलाब वर्मा, हेमा शर्मा कुमारी साहू ,जगदीश शर्मा राकेश साहू गुलाब वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट