दुर्ग
दुर्ग में ढाई लाख पैकेज पर आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 36 पदों पर 29 को भर्ती, स्नातक होंगे पात्र
27-Mar-2022 6:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 27 मार्च। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 29 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी नियोजक एनआईआईटी लिमिटेड में आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के 36 पदों की भर्ती की जाएगी। जिसके लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत के साथ स्नातक और आयु सीमा 20 से 25 वर्ष तक है। रिलेशनशिप मैनेजर पद पर चयनित होने पर 2.4 से 2.6 लाख रुपये वार्षिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की सत्यापित छायाप्रति के साथ मालवीय नगर दुर्ग स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में सुबह 11 बजे से उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र से संपर्क करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे