दुर्ग
दुर्ग, 26 मार्च। नगर पालिक निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने आज अधिकारियों के साथ शंकर नाला पहुँचकर निर्माण कार्य एवं साफ सफाई का निरीक्षण किया गया। उन्होनें अधिकारियों से कहा हमारा लक्ष्य उद्देश्य यह है कि दुर्ग शहर के शंकर नाला समेत सभी नाला साफ-सुथरा रहे। लोगो को जागरुक करेगें कि वे नाला में गंदा कचरा आदि ना डालें।
आयुक्त हरेश मंडावी ने मालवीय नगर,संतरा बाड़ी से दुर्गा चौक विजय नगर होते हुए शंकर नगर नाला के आखरी छोर तक कार्यपालन अभियंता आर.के. पांडेय, सहायक अभियंता आर.के. जैन, उपअभियंता सुरेश केवलानी अन्य अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ शंकर नाला निर्माण कार्य से सम्बंधित ठेकेदारो के साथ निरीक्षण किया गया है।
आयुक्त हरेश मंडावी ने सम्बंधित अधिकारियों को 30 अप्रैल तक रिटेनिंग वॉल निर्माण कार्य पूर्ण करने एवं दोनों तरफ की रिटेनिंग वॉल के बीच पड़ी मिट्टी एवं मलवे को 31 मई तक निकलने हेतु निर्देशित किया गया है एवं शख्त हिदायत दी गई कि उक्त कार्य अति महत्वपूर्ण है।पिछले वर्षों में शंकर नगर नाला की कर्मचारियों की तीन-तीन गैंग लगाकर साफ सफाई नाले के तले तक करवाई जा रही है जिसके परिणामस्वरूप शंकर नगर नाला में पिछले वर्ष अत्यधिक वर्षा होने के बावजूद भी घरो में पानी नहीं घुसा एवं बाढ़ आने की नौबात नहीं आई। जिससे शंकर नगर नाला के आस पास रहने वाले लोगो ने इस कार्य के लिए निगम प्रशासन की प्रशंसा भी की एवं आयुक्त हरेश मंडावी के मार्ग निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी भी लगातार शंकर नगर नाले के साथ साथ अन्य बड़े नालो की भी गैंग लगाकर तले तक सफाई करवाई जा रही है जो निरन्तर जारी रहेगी।