दुर्ग
दुर्ग, 25 मार्च। शहीद दिवस 23 मार्च के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, दुर्ग के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख हिमांशु सिंह व युवा मोर्चा के साथियों के द्वारा शाहिद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस पर इंकलाब रैली का दुर्ग शहर में आयोजन किया गया।
रैली में 105 मीटर तिरंगे को लेकर युवाओं के साथ अग्रसेन चौक से पटेल चौक, दुर्ग तक पैदल मार्च कर शाहिद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को पुराना बस स्टैंड में श्रद्धासुमन अर्पित कर समापन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल रहे जो 105 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर भारत माता की जय वंदेमातरम के नारों के साथ पैदल मार्च किया।
रैली के आयोजक व भाजयुमो प्रचार प्रसार प्रमुख हिमांशु सिंह ने इस इंकलाब रैली को लेकर कहा कि आज के समय का युवा मुख्यधारा से भटक गया है, फेसबुक इंस्टाग्राम में रील्स बनाना ही युवा नहीं है देश की स्वतंत्रता के लिए महज 23 वर्ष की युवा आयु में हंसते हुए अपनी मातृभूमि अपने देश के लिए फांसी पर चढ़ गए आज के इस रैली का मुख्य उद्देश्य यही है कि देश के युवा शहिद भगत सिंह को अपना आदर्श मान कर राष्ट्रहित के लिए अच्छा कार्य करे देश के प्रगति में युवा अपना अहम योगदान दें।
रैली में भाजयुमों जिलाध्यक्ष नितेश साहू, गौरव शर्मा, राहुल दीवान, राहुल भट्ट व बंटी देशमुख, अनुराग रायजादा, राहुल पाटिल, निरंजन दुबे, राहुल बिहारी, उल्लेख साहू,खिलेंद्र साहू, सादिक़, सिब्बू, समीर, मोनु, शुभम सिंह, लकी, अभय, गुलशन, अमन मनहरे, प्रिन्स, दादू साहू, ह्रितिक उपस्थित थे।