दुर्ग
दुर्ग, 25 मार्च। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के महिला प्रकोष्ठ के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चंद्रिका चंद्राकर की नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा की अनुशंसा पर एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कुमार कटियार की सहमती से महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रश्मि सिंह द्वारा किया गया है।
चंद्रिका चंद्राकर की नियुक्ति करते हुए डॉ. सिंह द्वारा यह आशा व्यक्त किया गया कि आपके मनोनयन से समाज को गति मिलेगी और आप जैसे ईमानदार एवं कर्मठ साथी के सहयोग से संगठन मजबूत होगा। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर चंद्रिका चंद्राकर को महासभा के समस्तपदाधिकारियों ने बधाई दी है, साथ ही उनके अन्य शुभचिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
बधाई देने वालों में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा, महासभा के प्रदेश महासचिव चंद्रभूषण वर्मा, गोपाल वर्मा, जगन्नाथ वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, किशोर वर्मा, दिनेश वर्मा, धनेश वर्मा, केशव कश्यप, प्रमोद वर्मा, राजेश वर्मा, आशीष वर्मा, कुबेर वर्मा, सरिता वर्मा, गीता वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, डॉक्टर तमेर, नटवर ताम्रकार, ललित चन्द्राकर, संतोष सोनी, दिनेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, भाजपा नेता चैनसुख भट्टड़, जागेश्वर साहू, कांतिलाल जैन, पार्षद राकेश सेन, अजय तिवारी, दीपक चोपडा, गोवर्धन जायसवाल आदि शामिल है।