दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 24 मार्च। सडक़ निर्माण में लेटलतीफी उड़ती धूल से जनता को रही परेशानी व मंदिर तोडऩे के मुद्दे को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ भाजपा ने जोरदार हल्ला बोला, विभाग प्रमुख ई श्रीवास ने कि घोषणा हनुमान मंदिर नहीं टूटेगी नवरात्रि पूर्व धूल से मिलेगी मुक्ति।
नेहरू नगर से अंजोरा चौक तक दो भागों में हो रहे हैं सडक़ चौड़ीकरण व उन्नयन कार्य में विलम्ब व घोर अनियमितता बदहाली के कारण उड़ रही धूल धक्कड़ से आम लोगों कि परेशानी को लेकर भाजपा ने बस स्टैंड के सामने हनुमान मंदिर के धरना देते हुए पीडब्ल्यूडी ऑफिस तक मार्च कर हल्ला बोल प्रदर्शन किया।
इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं ने भूपेश सरकार और दुर्ग विधायक अरुण वोरा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विभाग के अधिकारियों के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया तथा चौड़ीकरण के नाम पर भेदभाव रोकने बस स्टैंड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर तोडऩे की प्रयास पर कड़ा विरोध प्रकट करते हुए जनता को धूल से मुक्ति दिलाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा जिस पर कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास ने हनुमान मंदिर नहीं हटाने की घोषणा कर मुख्य मार्ग का नवरात्रि पूर्व डामरीकरण कर लोगों को धूल से मुक्ति दिलाने का आश्वासन देते हुए डामरीकरण कार्य मापदंड के अनुरूप करने की बात कही।
इस अवसर पर प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू,पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जिला महामंत्री ललित चंद्राकर नटवर ताम्रकार वरिष्ठ नेता चैनसुख भट्टड डोमार सिंह वर्मा शिव चंद्राकर अजय तिवारी गोवर्धन जायसवाल नेता प्रतिपक्ष वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि बघेरा में प्रशासन द्वारा शराब दुकान खोलने के मुद्दे पर जोरदार आवाज बुलंद करने के दूसरे दिन भाजपा ने आज फिर मार्ग चौड़ीकरण के आड़ हनुमान मंदिर तोडऩे व निर्माण कार्य मे अनियमितता व बदहाली के मुद्दे को लेकर प्रशासन के खिलाफ फिर सडक़ पर उतर गई और दुर्ग राजनांदगांव रायपुर को जोडऩे वाले मुख्य मार्ग निर्माण कार्य मे भारी लापरवाही बरतने के कारण पूरे मार्ग मे उड़ रही धूल गुबार व सडक़ के गड्ढे से होने वाली दुर्घटना के मुद्दे को लेकर भाजपा अब बेहद आक्रमक हो गई है और नवरात्रि में माता बमलेश्वरी की दर्शन हेतु जाने वाले पद यात्रियों कि चिंता प्रकट करते हुए नवरात्रि पूर्व डामरीकरण करने व चौड़ीकरण के नाम पर प्राचीन मंदिर तोडऩे की तैयारी के विरोध में भाजपा के सभी नेताओ कार्यकर्ताओ ने एकजुट होकर भूपेश सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू व विधायक अरुण वोरा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए तपती धूप में धरना देकर कांग्रेस सरकार व विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कड़ा प्रहार किया।
तपश्चात बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर से हाथो में तख्ती लिए सैकड़ों कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग कार्यालय की ओर पैदल मार्च कर पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव कर हल्ला बोलकर ज्ञापन सौंपा।
चौड़ीकरण के नाम पर भेदभाव बन्द करने, प्राचीन हनुमान मंदिर को नहीं तोडऩे, सडक़ निर्माण में चल रही अनियमितता बन्द करने नवरात्रि पूर्व डामरीकरण करने चौड़ीकरण हेतु खोदे गड्ढे में सुरक्षा व्यवस्था व सूचना बोर्ड लगाने व कार्य का गति बढ़ाने जैसे मुद्दे का उल्लेख करते हुए अधिकारियों के प्रति जमकर भड़ास निकाला गया जिसके बाद भाजपा की मांग पर कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास ने मंदिर नहीं टूटने की घोषणा करते हुए नवरात्रि पूर्व डामरीकरण कर लोगो को धूल से मुक्ति मिलने तथा सडक़ मे सुरक्षा के मापदंडों का पालन करने का आश्वासन दिया।
आज हल्ला बोल प्रदर्शन के लिए भाजपा ने काफी तैयारी किया था और इसके लिए सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व पार्षदों कि उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे जिसके तहत महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने आज एक रंग की हरा केसरिया साड़ी पहनकर प्रदर्शन मे शामिल हुई थी, वहीं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने गले में केसरिया गमछा धारण कर लगातार नारेबाजी कर कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा रहे थे, जबकि भाजपा पदाधिकारियों ने हाथो में उड़ती धुल युक्त सडक़े व गड्ढे से युक्त पोस्टर हाथो में लेकर चल रहे थे, जहां पीडब्ल्यूडी विभाग पहुंचते ही आक्रमक होकर विधायक व अधिकारियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन मे तब्दील हो गया।