दुर्ग
सामान्य प्रशासन निगम की बैठक
24-Mar-2022 3:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 24 मार्च। निगम भिलाई-चरौदा महापौर परिषद् की सदस्य एवं वार्ड -3 अकलोरडीह की पार्षद संतोषी निषाद के द्वारा सामान्य प्रशासन निगम की बैठक ली गयी। जिसमें प्रभारी अधिकारी सहायक लेखाधिकारी राजकुमार देवांगन सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के विषय में श्री देवांगन ने बताया कि सामान्य प्रशासन की बैठक में आज कर्मचारियों के अवकाश, नगदीकरण, कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति, ग्रेज्युटी, भर्ती, पदोन्नति के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में समिति के सदस्य सह पार्षद श्री वर्मा, कामता प्रसाद साहू, प्रेमलता चंद्राकर, सत्यप्रकाश शर्मा सहित निगम स्थापना प्रभारी तारिणी वर्मा उपस्थित थे। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चंद्र त्रिपाठी ने दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे