दुर्ग

रानी अवंतीबाई बलिदान दिवस व शपथ ग्रहण में शिरकत करेंगे चौबे
24-Mar-2022 3:41 PM
रानी अवंतीबाई बलिदान दिवस व शपथ ग्रहण में शिरकत करेंगे चौबे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 24 मार्च।
वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी बलिदान दिवस के मौके पर लोधी समाज द्वारा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह धमधा विकासखंड के शिवकोकड़ी धाम में 28 मार्च को किया जा रहा है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे होंगे, अति विशेष अतिथि कमलेश्वर वर्मा प्रदेश अध्यक्ष लोधी समाज रहेंगे। अध्यक्षता बनऊ सिंह वर्मा दुर्ग जिला अध्यक्ष लोधी समाज करेंगे।

कार्यक्रम की रूपरेखा युवा लोधी समाज के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 10 बजे से ठेलका चौक से विशाल बाइक रैली एवं वीरांगना अवंती बाई की रथयात्रा धमधा से शिवकोकड़ी की ओर मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रवेश करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारी लोधी समाज द्वारा जोर-शोर से जारी है। विशाल शोभायात्रा व बाइक रैली में हजारों की तादात में सामाजिक लोग जुटेंगे। कार्यक्रम का आयोजन दुर्ग जिला लोधी समाज एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट