दुर्ग

जीई रोड सडक़ चौड़ीकरण में अनियमितता, भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन
24-Mar-2022 3:41 PM
जीई रोड सडक़ चौड़ीकरण में अनियमितता, भाजपा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 24 मार्च।
जीई रोड के सडक़ चौड़ीकरण में अनियमितता, भेदभाव और कार्य में विलंब से नाराज भाजपा कार्यकत्ताओं ने बुधवार को नया बस स्टैण्ड स्थित हनुमान मंदिर के पास धरना देकर आक्रोश जताया।
भाजपाईयों ने धरना में स्पष्ट कहा कि पीडब्ल्यूडी विभाग अपने कार्य व्यवस्था में सुधार लाकर कार्य को जल्द पूर्ण करवाए नहीं तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना उपरांत भाजपा नेताओं ने पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक श्रीवास को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगो से अवगत कराया।

मांगों पर कार्यपालन अभियंता श्रीवास द्वारा भाजपाईयों को आश्वस्त करवाया गया है कि नया बस स्टैण्ड का हनुमान मंदिर नहीं तोड़ा जाएगा। वहीं लोगों को धूल के गुब्बार से राहत दिलाने नवरात्रि के पूर्व सडक़ो का डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लेन की बात कही गई है। इसके पहले धरना को संबोधित करते हुए जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक लगभग तक 67 करोड़ की लागत से सडक़ चौडीकरण कार्य चल रहा हैं। जिसकी कार्य अवधि जनवरी 2022 थी, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है बल्कि सडक़ निर्माण में भारी अनियमितता बरती की जा रही है। इस मार्ग के डामरीकरण में पुरानी जर्जर सडक़ को उखाड़ कर डामरीकरण नहीं किया जा रहा है। सडक़ की गुणवक्ता का स्तर खराब हो रहा है। वायशेप ओवर ब्रिज के नीचे से लेकर कचहरी तक पुरे मार्ग में धूल के गुबार उड़ रहे है। जिससे आम जन बेहद परेशान है। इसी प्रकार सडक़ की चौड़ाई मे भी मापदंड का पालन नही किया गया है।

सडक़ डिवायडर के एक तरफ मालवीय नगर चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर को दूसरीतरफ शिफ्ट कर दिया गया है तो वही बस स्टैण्ड के सामने स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को बाधक मान कर हटाने कि तैयारी कि जा रही है। जबकी दुसरी तरफ प्रार्थना स्थल चर्च को बचाने चर्च के दीवाल से बस स्टैण्ड गेट तक टेढा-मेढा घुमावदार नाली पुलिया बनाकर सडक़ की चौडाई कम कर दिया गया है और यही पर स्थित छोटे हनुमान मंदिर कोबुलडोजर से तोड़ भी दियागया। श्री चंद्राकर ने कहा कि उक्त विषय पर पूर्व में भाजपा व अन्य हिन्दुवादी संगठनों ने लगातार आपत्ति दर्ज कराई है, फिर भी कोई कार्यवाही नहीं की गई थी। इसके अलावा गंजमंडी के सामने मुख्यमार्ग में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर को हटाने की तैयारी है। इस प्रकार सडक़ चौड़ीकरण में भेदभाव करते हुए बस स्टैण्ड में मार्ग के दूसरी तरफ चौड़ाई को डिवाईडर से दोनों ओर बराबर नहीं करते हुए सर्वाधिक दबाव वाले मुख्य मार्ग से बस स्टैण्ड जिला अस्पताल से कचहरी चौक के चौड़ाई दोनों ओर समान नहीं है और केवल मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर खाना पुर्ति किया जा रहा है।
पुलगाव चौक से अंजोरा चौक तक लगभग 90 करोड़ कि लागत से बन रही सडक़ चौड़ीकरण भी गुणवत्ताहीन बनाई जा रही है। पुरे रास्ते भर लोग धुल से परेशान हो रहे है और लोग सडक़ के गड्ढे में गिर कर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है।

धरना प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, चंद्रिका चन्द्राकर, जागेश्वर साहू, सवाल राम डहरे, जिला महामंत्री नटवर ताम्रकार, ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, कल्पना जोशी, जिला मंत्री मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, नरेश तेजवान, गजेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, महामंत्री राहुल पंडित, संदीप जैन, पोषण साहू, लोकमानी चन्द्राकर, राकेश यादव, बंटी चौहान, राजा महोबिया, नीरज पांडेय, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू, महामंत्री तेखन सिंह, गौरव शर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष उपासना चन्द्राकर, अहिल्या यादव, गीता वर्मा, मौसमी ताम्रकार, पार्षदगण चमेली साहू, शशि साहू, कुमारी साहू, मनीष साहू, युवामोर्चा उपाध्यक्ष राहुल दीवान, चंद्रकांत साहू, विनय महोबिया, गोवर्धन जायसवाल के अलावा बडी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


अन्य पोस्ट