दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 23 मार्च। संकुल केंद्र एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोडिय़ा के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मीडिल स्कूल कोडिय़ा की सेवानिवृत्त प्रधान पाठक नंदा भिवगढे को एसएमडीसी एवं गांव स्तर पर विदाई दी गई। एसएमडीसी के सदस्यों ने नंदा भिवगढे जी को उनकी सेवानिवृत्ति पर श्रीफल, साल एवं उपहार के माध्यम से सम्मानित किया साथ ही सभी ने इनके उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना की।
एसएमडीसी अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक भरत चन्द्राकर ने कहा ग्राम स्तर पर इस तरह का पहला आयोजन है, जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान करने की अच्छी परम्परा का शुरुआत उनके कार्यकाल मे शुरू हुआ। उन्होंने कहा एक शिक्षक जीवन भर समाज को सही दिशा प्रदान करने वाली पीढिय़ों को तैयार करता है, जिससे समाज सशक्त और मजबूत बनता है।
सेवानिवृत्त शिक्षिका नंदा भिवगढे ने समारोह के सभी आयोजकों का धन्यवाद किया। कहा उन्होंने गांव में 8-9 वर्ष दायित्व का निर्वहन किया जिसमें गांव व समिति के सदस्यों का निरंतर सहयोग मिला है। गांव में शिक्षकों के सम्मान में नई परम्परा की शुरुआत प्रशंसनीय है और इसकी शुरुआत मुझसे हुई जो मेरे लिए गर्व की बात है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम सरपंच चन्द्रभान सारथी, प्राचार्य अनिल गुप्ता, मीडिल स्कूल नवपदस्थ प्रधान पाठक सुधा रॉय, प्राइमरी स्कूल हेडमास्टर आरतीराम साहू, पंच नीलम निषाद, एसएमडीसी सदस्य जे पी दीपक, मलेश निषाद, आदित्य भारद्वाज, जागृत मंडावी, सरोजनी निषाद, पूर्णिमा साहू, जामुल बाई, जामबाई, वरिष्ठ व्याख्याता नीलमणि उज्जवने, भवानी देशमुख, शीला चंद्रा, प्रीतम देवांगन, दानेश्वरी सिन्हा, रूपमती साहू, वेदिका साहू, रीना पिलोदीया, हर्षा, विरेंद्र गजपाल, सुनील डड़सेना, तारिणी रंगारी, रश्मि मेहता, मनोज, मंजू मंडावी, मंजुलता वर्मा, नीता शर्मा सहित समस्त स्कूल स्टॉफ एवं एसएमडीसी के सदस्य मौजूद थे।