दुर्ग

कलाकारों के लिए कला भवन की घोषणा पर जल्द अमल करने का आश्वासन
23-Mar-2022 3:25 PM
कलाकारों के लिए कला भवन की घोषणा पर जल्द अमल करने का आश्वासन

दुर्ग, 23 मार्च।  मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने बताया कि वर्ष 2019 में जलाराम सांस्कृतिक भवन में गायक कलाकारों के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक अरुण वोरा ने छत्तीसगढ़ मंच की मांग पर शहर में गायक कलाकारों के नियमित अभ्यास एवं बहुउद्देशीय आयोजनों के लिए शहर में सांस्कृतिक कला भवन की घोषणा की थी, जिसके लिए भी विधायक का ध्यानाकर्षण कराया गया।

जिस पर श्री वोरा ने अति शीघ्र ध्यान देते हुए इस पर अमल करने की बात कही तथा कहा कि जल्द ही गायक कलाकारों के लिए शहर में स्थान होगा।  मंच की मांग पर श्री वोरा ने उक्त घोषणा पर जल्द से जल्द अमल करने का आश्वासन दिया। जिस पर मंच के तुलसी सोनी, दिनेश जैन, विमल चंद तिवारी, संजय खंडेलवाल, अबरार पुवार, हरीश सोनी, अनिल ताम्रकार, त्रिलोक सोनी, मिथिलेश बंजारे, बाबू भाई पटेल, जवाहर सिंह राजपूत, गुरमीत सिंग भाटिया, मनप्रीत सिंग भाटिया पूनमचंद पुरोहित सहित अनेक लोगों ने तथा शहर के गायक कलाकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए श्री वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया है।
 


अन्य पोस्ट