दुर्ग

लिपिकीय पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की टायपिंग कौशल परीक्षा का आयोजन
23-Mar-2022 3:15 PM
लिपिकीय पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की टायपिंग कौशल परीक्षा का आयोजन

       
दुर्ग, 23 मार्च। दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक में लिपिकीय पदों पर कार्यरत कर्मचारियों की कम्प्यूटर टायपिंग हेतु कौशल परीक्षा का आयोजन विश्वविद्यालय पुस्तकालय में 22 मार्च को आयोजित किया गया।

यह परीक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.एन.पी. दक्षिणकर के मार्गदर्शन में एवं कुलसचिव डॉ.आर.के. सोनवाने ने विश्वविद्यालय पुस्तकालय में आयोजित कौशल परीक्षा का निरीक्षण किया तथा कुलपति ने सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।
कौशल परीक्षा का संचालन निदेशक शिक्षण डॉ. एसपी इंगोले, क्रांति कुमार क्षत्रिय, प्रशिक्षण अधिकारी आईटीआई दुर्ग, निदेशक अनुसंधान सेवाएं डॉ.ओपी मिश्रा, समन्वयक पॉलिटेक्निक डॉ.एस.डी.हिरपुरकर, अब्दुल मन्नान, संकल्प बहादुर सिंह ने किया।

परीक्षा में 25 लिपिकीय कर्मचारी सम्मिलित हुए।  कार्यालयीन प्रक्रिया के तहत अतिरिक्त भत्ते की अनुशंसा की जा सकेगी।  
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ.दिलीप चौधरी ने पुस्तकालय में इस कौशल परीक्षा के आयोजन के लिए उत्तम व्यवस्था प्रदान की।
 


अन्य पोस्ट