दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 22 मार्च। होली के अवसर पर ऋतंभरा साहित्य समिति कुम्हारी के तत्वावधान में संस्थाध्यक्ष नारायण वर्मा के निवास में गोष्ठी सम्पन्न हुई। इस अवसर पर अध्यक्ष नारायण वर्मा ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर चिंता जताते हुए कहा कि युद्ध से किसी का भला नहीं होता। लाखों लोगों के पलायन से इसकी विभीषिका समझी जा सकती है। उन्होंने सभी रचनाकारों को होली की मंगलकामनाएँ देते हुए छत्तीसगढ़ी गीत का पाठ किया।
सुरेश वाहने ने अपनी दो सामयिक लघुकथाओं भरोसा और थूक दिया की सराहनीय प्रस्तुति दी। रवीन्द्र कुमार थापा ने होली की आत्मीयता और गरिमा को अपनी कविता में पूरी संजीदगी से प्रकट किया, रघुनाथ देशमुख ने पौराणिक कथा पर आधारित अपने स्वरचित गीत से माहौल रंगीन बना दिया। नंदलाल यादव अपनी कविता से व्यंग्य बाण छोड़ते रहे. जगन्नाथ निषाद ने छत्तीसगढ़ी हास्य रचना पढ़ते हुए गोष्ठी में रंग भर दिया। गोष्ठी का संचालन सुरेश वाहने व आभार प्रदर्शन रघुनाथ देशमुख ने किया।