दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 मार्च। नेहरू नगर चौक से लेकर पुलगांव चौक व पुलगांव से लेकर अंजोरा चौक तक चल रहे सडक़ निर्माण कार्य में भारी विलंब के चलते इस मुख्य मार्ग में चलने वाले आमजन धूल और गुबार से परेशान होने तथा चौड़ीकरण में भेदभाव किए जाने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी फिर आक्रमक हो गई है और इस मुद्दे को लेकर बुधवार 23 मार्च को बस स्टैंड के सामने स्थित हनुमान मंदिर के पास पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के सामने हल्ला बोल करेगी। इस विषय पर आज आंदोलन की सफलता की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें प्रदेश भाजपा मंत्री उषा टावरी, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, उपाध्यक्ष संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, जिला मंत्री दिनेश देवांगन, मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर, लुकेश बघेल, दीपक चोपड़ा, महामंत्री संदीप जैन, पोषण साहू, राकेश यादव, बंटी चौहान, आईटी सेल संयोजक राजा महोबिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नितेश साहू उपस्थित थे।