दुर्ग

करो की कम वसूली, कर्मियों को फटकार
22-Mar-2022 4:02 PM
करो की कम वसूली, कर्मियों को फटकार

भिलाई नगर, 22 मार्च। नगर पालिक निगम भिलाई-03 चरौदा, के आयुक्त श्री राठौर ने सोमवार को राजस्व विभाग के कर्मचारियों की बैठक लेकर क्षेत्र में निगम द्वारा वसूल किये जाने वाले संपत्तिकर, सामेकित कर, जल कर, भू-भाटक आदि की अपेक्षाकृत कम हो रही वसूली पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए विभागीय कर्मचारियों को फटकार लगाई है।

 निगम आयुक्त ने राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व प्रभारी की उपस्थिति में निगम में कार्यरत सभी वार्डों के सहायक राजस्व निरीक्षकों से अपने वार्ड से शतप्रतिशत समस्त करो की वसूली कर निगम कोष में जमा कराने निर्देश दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि वसूली कार्य में किसी भी प्रकार की लापारवाही एवं विलंब की स्थिति होने पर कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी आयुक्त द्वारा संबंधित कर्मचारियों को दी गई है। यह जानकारी निगम जनसंपर्क विभाग से विकास चन्द्र त्रिपाठी ने दी।
 


अन्य पोस्ट