दुर्ग

पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
21-Mar-2022 3:16 PM
पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 21 मार्च।
नगर पंचायत उतई समीप ग्राम घुघसीडीह में तीन दिवसीय पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें जलवायु परिवर्तन,  महिला हिंसा रोकने के लिए कानून, स्वास्थ्य की स्थिति को सुधारने के लिए पंचायत क्या कर सकती है, इस विषय पर चर्चा की गई।

बताया गया कि जल ही जीवन हैं। जल प्रदूषण के विभिन्न कारण हैं।  गांव में तालाबों-नहरों में नहाने, कपड़े धोने पशुओं को नहलाने बर्तन साफ करने आदि से भी जल स्रोत दूषित होते हैं।
पंचायत प्रतिनिधियों को जल प्रदूषण से होने वाली बीमारियों के बारे में लोगों को बताना, जल प्रदूषण को रोकने के लिए सामूहिक कार्ययोजना बनवाना, जल प्रदूषण पर लोगों में जागरूकता लाने के लिए दीवार लेखन करना, नुक्कड़ नाटक रैली आदि के माध्यम से जल प्रदूषण पर लोगों में जागरूकता लाना , शासन द्वारा निर्धारित जल प्रदूषण नियंत्रण कानूनों को कठोरता से पालन करना एवं करवाना चाहिए।

कानूनों संबंधी महिलाओं के साथ मारपीट करने पर (323 भा.द.वी.)गंभीर चोट पहुँचना 325, आत्मा हत्या के लिए दबाव डालना 304, दहेज मृत्यु 304 (बी) नाबालिक लडक़ी को अपने कब्जे में रखना 344 ए पर्यावरण को सुरक्षा रखने के लिए चारो तरफ पेड़ पौधे लगवाये प्लास्टिक का उपयोग न करें।

इस अवसर पर ग्राम घुघसीडीह सरपंच गोवर्धन बारले, मचांदुर सरपंच दिलीप साहू, उपसरपंच रेखलाल टण्डन, मचांदुर उपसरपंच गजेंद्र कुमार साहू,खोपली उपसरपंच सुमन साहू,प्रशिक्षण प्रमुख एवं एसपीएस ललित साहू मितानिन प्रशिक्षण प्रमुख मनोरमा साहू, प्रवीण यदु, तुकाराम साहू, कुंती यदु, सीमा देवांगन, सहित घुघसीडीह खोपली मचांदुर के पंचगण अधिक संख्या में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट