दुर्ग

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में धूमधाम से मनी होली
20-Mar-2022 7:06 PM
 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में धूमधाम से मनी होली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 20 मार्च। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दुर्ग के द्वारा राजऋषि भवन केलाबाड़ी व बघेरा के आनंद सरोवर में होली का पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में यातायात सुरक्षा की जानकारी देने संस्था के मुख्यालय माऊँट आबू राजस्थान से ट्रांसपोर्ट एवं ट्रेवल्स विंग के मुख्यालय समनव्यक सुरेश भाई पधारे हुए थे।

उन्होंने होली के अलावा सडक़ सुरक्षा संबंधी अनेक जानकारी उपस्थित सभा जनों के बीच दिया जो कि 46 वर्षों से ब्रह्माकुमारी से जुड़े हुए हैं वह 35 वर्षों से आबूरोड के शांतिवन परिसर में समर्पित रूप से अपनी सेवाएं दे रहे हैं । ट्रांसपोर्ट विंग के माध्यम से आप अनेक आत्माओं को भारत भर में जाकर ईश्वरी ज्ञान के संदेश के साथ साथ यातायात संबंधी सुरक्षाओं की जानकारी देते हैं ।

उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार अपने आप में खुशी दिलाने वाला त्यौहार है उमंग और उत्साह बढ़ाने वाला त्योहार है ऐसे शुभ अवसर पर दुर्ग व छत्तीसगढ़ के सभी भाई बहनों को इस पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई हो । परमात्मा जो हमें ईश्वरीय ज्ञान द्वारा जीवन देवी गुणों से संपन्न बनाने का अवसर दिया है उन्होंने यह नहीं कहा कि ज्यादा पढ़ा लिखा होगा उसको यह ज्ञान मिलेगा जो अनपढ़ है उन्हें यह ज्ञान नहीं मिलेगा जो रोज ईश्वरीय महावाक्य को श्रवण करते हैं ईश्वरी मर्यादाओं के अनुरूप अपने जीवन चलाते हैं उन्हें भगवान खुले दिल से अपना खजाना देते रहते हैं। ट्रांसपोर्ट एवं ट्रेवल विंग द्वारा  च्च्आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर च्च् पूरे देश में सुरक्षित भारत की थीम पर सडक़ सुरक्षा मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है, 2 सालों से अलग-अलग दिशाओं में यह रैली निकाली जा रही है और उसी कड़ी में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम का शुभारंभ 13 फरवरी  ब्रह्माकुमारीज के रायपुर के शांति सरोवर में प्रारंभ हुआ। 

जिसमें लोगों को बताया जा रहा है की आध्यात्मिक शक्ति के आधार पर जीवन भी सुरक्षित हो सकता है और यात्रा भी सुरक्षित हो सकती है।

ब्रह्माकुमारीज़ दुर्ग की संचालिका रीटा बहन ने होली पर्व का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए बताया कि निराकार परमपिता परमात्मा च्च्शिवज्ज् ने हमें होली का आध्यात्मिक रहस्य यह बताया है कि होली जलाने के बाद ही मनाना होता है। संकल्प की तीली से, जो भी कुछ स्व प्रति वा अन्य के प्रति व्यर्थ संकल्प अर्थात् कमज़ोरी के संकल्प व संस्कार हैं, सबको इक_े करके तीली लगा दो, इसी को ही सूखी लकडिय़ाँ कहते हैं। तो सबको इक_े करके दृढ़ संकल्प की तीली लगा दो। तो जलाना भी हो जायेगा। जलाना ही मनाना है। तीली लगाना अर्थात् स्व अर्थात् आत्मा को सदा ‘होलीज् (पवित्र )बनाओ। पवित्रता अर्थात् जो परमात्मा के गुण है वही मेरे गुण है जब हम स्वयं को देह समझकर व्यवहार करते है तो वह मूल गुण मर्ज हो जाता है या कहें दब जाता है तो इस होली में सभी दृढ़ता पूर्वक संकल्प करें कि मुझे अपने वास्तविक गुणों को स्मृति में रख सभी से उसी अनुरूप व्यवहार करना है।


अन्य पोस्ट