दुर्ग
किराना दुकान का ताला तोड़ चोरी
19-Mar-2022 2:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 19 मार्च। कल देर रात अज्ञात चोर स्टेशन चौक कुम्हारी स्थित गोपाल राठी के किराना दुकान का ताला तोड़ अनाज नगद सहित अन्य सामान लेकर निकल भागे हैं। सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। थाना कुम्हारी में जानकारी देने के बाद पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची और पंचनामा बनाया। अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की तफ्तीश जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे