दुर्ग

सरोज ने पूछा देश में ऊर्जा की मांग को पूरा करने प्रतिवर्ष कितने कोयले की खपत होती है
16-Mar-2022 6:13 PM
सरोज ने पूछा देश में ऊर्जा की मांग को पूरा करने प्रतिवर्ष कितने कोयले की खपत होती है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 मार्च। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने संसद के बजट सत्र में विद्युत मंत्री से देश में कोयले की खपत, उत्पादन और आयात पर प्रश्न किया। सांसद पाण्डेय ने पूछा की देश में ऊर्जा की मांग को पूरा करने के लिए प्रति वर्ष कितने मीट्रिक टन कोयले की खपत होती है, तथा इस खपत के कितने प्रतिशत कोयले का देश मे उत्पादन होता है और कितने प्रतिशत कोयले का आयात होता है।

उन्होंने पूछा कि सरकार द्वारा देश मे कोयले के उत्पादन को बढ़ाने और आयात पर इसकी निर्भरता को कम करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। कोयले की खपत के बारे में सांसद पाण्डेय को सदन में उत्तर उल्लिखित किया गया, कोल इंडिया लिमिटेड ने सीआईएल खदानों से एक बिलियन टन के कोयला उत्पादन कार्यक्रम की परिकल्पना की है। सीआईएल ने कोयला उत्पादन क्षमता की अभिवृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने खदान विकासकर्ता सह प्रचालक मोड़ द्वारा प्रचालित की जाने वाली लगभग 160 मीट्रिक टन प्रति वर्ष की क्षमता वाली 15 परियोजनाओं का अभिनिर्धारन किया।

उत्तर में विगत पांच वर्ष और वर्तमान वर्ष 2021-22 के दौरान कुल खपत के प्रतिशत के रूप में देश में ताप विद्युत संयंत्रों द्वारा कोयले की कुल खपत के साथ साथ घरेलू कोयला व आयातित कोयले की खपत का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया। देश में कोयला उत्पादन को और अधिक बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा बेहतर कदम उठाये गए हैं, जिसमें राजस्व साझा तंत्र पर कोयले की वाणिज्यिक खदानों नीलामी वर्ष 2020 में शुरू की गई, जिसके अंतर्गत कुल दो ट्रांचो को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इन दो ट्रांचो से कुल 28 कोयला खदानों की सफलतापूर्वक नीलामी किया जा चुका है, जिनमें से 27 कोयला खदानों के लिए निहित आदेश हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

अतिरिक्त कोयला उत्पादन की बिक्री की अनुमति कोयला मंत्रालय ने खदान के साथ कोयला अथवा लिग्नाइट की बिक्री की अनुमति देने के मद्देनजर खनिज रियायत नियम, 1960 में संशोधन किया है, यह निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों की कैप्टिव खदानों के लिए लागू है। रोलिंग नीलामी के तहत नीलामी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने और एक वर्ष में नीलामी के और अधिक दौर करने रोलिंग नीलामी तंत्र की योजना बनाई गई है।

सिंगल विंडो स्वीकृति सरकार ने कोयला खदानों के संचालन में तेजी लाने के लिए कोयला क्षेत्र के लिए वर्ष जनवरी 2021 को सिंगल विंडो स्वीकृति पोर्टल शुरू कर दिया है, जिससे कोयला खदान शुरू करने के लिए अपेक्षित स्वीकृतियां व अनुमोदन प्रदान करने की प्रक्रिया पोर्टल के जरिये सुगम बनाई जाएगी।  सांसद के द्वारा देश में कोयला की खपत के प्रश्न पर सदन में उक्त सभी विवरण दिया गया।


अन्य पोस्ट