दुर्ग

भाजपा की बैठक में बूथ प्रबंधन पर चर्चा
16-Mar-2022 6:11 PM
भाजपा की बैठक में बूथ प्रबंधन पर चर्चा

दुर्ग, 16 मार्च। 14 मार्च को जिला भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक मीटिंग हुई। जिसके प्रभारी पूर्व बाल विभाग संरक्षण के अध्यक्ष यशवंत जैन, सह प्रभारी पुरन्दर मिश्रा थे। मीटिंग का उद्देश्य आगामी दिनों में मंडल स्तर पर विस्तारक जा कर  बूथ संरचना एवं वार्ड स्तर पर शक्ति केंद्र पर बैठक लेकर पार्टी को मजबूत करने का कार्य बूथ स्तर पर किया जाएगा।  इस के लिए सभी मंडल के प्रभारी नियुक्त किये गए थे।

गंजपारा सदर मंडल कांतिलाल बोथरा, कसारीडीह बोरसी मंडल सरिता मिश्रा, चंडी शीतल मंडल डोमार सिंह वर्मा, पटरी पार मंडल चंद्रिका चंद्राकर, जेवरा सिरसा जागेश्वर साहू, अहिवारा मंडल सांवलाराम डाहरे, धमधा मंडल राजेश ताम्रकार, लिटिया बोरी मंडल लाभचन्द मंडल, अंजोरा मंडल माया बेलचंदन, उतई मंडल रमशीला साहू, पाटन मध्य शिव चंद्राकर, पाटन उत्तर ललित चंद्राकर, पाटन दक्षिण नटवर ताम्रकार बनाये गए। यशवंत ने अपने वक्तव्य में सभी को मार्गदर्शन किया एवं कार्ययोजना व कार्यप्रणाली के बारे में समझयाया।  सभा में प्रमुख रूप से यशवंत जैन, दुर्ग प्रभारी पुरन्दर मिश्रा, प्रदेश मंत्री उषा टावरी, रमशीला साहू, चंद्रिका चंद्राकर, महामंत्री नटवर ताम्रकार, ललित चंद्रकार, शिव चंद्राकर, सांवला राम डाहरे, कांति लाल बोथरा, अमजद अली, संतोष सोनी, कांतिलाल जैन, बसन्त चंद्राकर, अनिल साहू, मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन, पवन शर्मा, चंचल बाफना, विनोद अरोड़ा, नीरज पांडे, राजा महोबिया, डोमार सिंह वर्मा, दीपक देवांगन, विनायक नातू, नितेश साहू सहित अन्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट