दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 16 मार्च। धारदार चापड़ लेकर घूम रहे एवं क्षेत्र में शांति भंग करने वालों पर मोहन नगर पुलिस ने कार्रवाई की है। मोहन नगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि होली से पूर्व क्षेत्र में शांति बनाए रखने के उद्देश्य से असामाजिक तत्व बदमाशों पर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है। इसी के तहत सर्किट हाउस के पास लोहे का धारदार चापड़ लेकर घूम रहे आरोपी पंकज मल्होत्रा निवासी शनि मंदिर के पास शंकर नगर एवं आरोपी प्रदीप कौशल निवासी मोहन नगर को पकडक़र उनके खिलाफ धारा 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
आरोपियों के पास से चौपड़ जब्त किया गया है। इसी तरह विवाद कर शांति भंग करने वाले आरोपी कातुलबोर्ड निवासी पंकज राय के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा, उपनिरीक्षक व्यास परमार, एएसआई किरेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक उत्तम सोनी, रमेश शर्मा, अभिषेक यादव आदि की विशेष भूमिका रही।