दुर्ग
चाकू लहरा डरा धमका रहे दो गिरफ्तार
16-Mar-2022 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
भिलाई नगर, 16 मार्च। छावनी और भिलाई-3 क्षेत्र में हथियार लेकर लोगों को डरा धमका रहे आरोपियों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। छावनी पुलिस ने बताया कि सुभाष चौक कैम्प-1 से सूचना मिली कि राज राजेश्वरी क्लीनिक के पास शांतिपारा में आम रोड पर वीरेद्र ठाकुर नाम का युवक चाकू लेकर आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी वीरेद्र ठाकुर (25) को धारा 25, 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य मामले में पुरानी भिलाई पुलिस ने बजरंग पारा भिलाई 3 के पास चापड़ से लोगों को डरा धमका रहे मन्नू साखरे (33) को गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे