दुर्ग
टीआई समेत 4 अफसरों पर 25-25 हजार का जुर्माना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 मार्च। छत्तीसगढ़ सूचना आयुक्त ने चार अफसरों पर जुर्माना 25-25 हजार रूपये जुर्माना का आदेश जारी किया है। राज्य सूचना आयोग ने चार अफसरों पर यह कार्रवाई की है। इन अवसरों पर प्रशासन की पारदर्शी प्रक्रिया में अड़ंगा लगाने का आरोप है, उन पर 25-25 हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है।
जांच में सूचना आयुक्त अशोक कुमार अग्रवाल ने माना कि इन अफसरों ने जिम्मेदारी पूरी नहीं की और निर्धारित समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई। इस मामले में 4 जनसूचना अधिकारी सिल्हाटीकला जितेन्द्र कुमार मालेकर, दुर्ग जिले के खुर्सीपार के तत्कालीन व फिलहाल अमलेश्वर पाटन के थानाध्यक्ष निरीक्षक गोपाल वैश्य, रायपुर के जिला बाल संरक्षण अधिकारी नवनीत स्वर्णकार, चिरमिरी के जनसूचना अधिकारी डॉ. आशीष करण पर अर्थदंड लगाया गया है।