दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 15 मार्च। शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई के एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं एवं अधिकारियों का औपचारिक भ्रमण किया गया। जिसमें सीआईएसएफ के प्रशिक्षु जवानों ने प्रशिक्षण के दौरान किये जाने वाले विविध गतिविधियों का प्रदर्शन किया।
मुख्य रूप से बिना हथियार के आत्मरक्षा के कवायद, हथियार संचालन के विविध स्थितियां तथा अलग-अलग हथियारों-मशीन गन, इंसास आदि का संचालन अलग-अलग फारमेशन में एवं सेक्शन के तहत जवानों के स्थानांतरण की कार्रवाई का प्रदर्शन, सेक्यूरिटी फोर्स के अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारियों जैसे फ्रेक्ट्री, एयरपोर्ट, आतंकवादी गतिविधियों वाले क्षेत्रों पर कार्यविधियों की सैद्धांतिक ट्रेनिंग से अवगत कराया गया।
डिप्टी कैंप कमाण्डेट वीपी मिश्रा एवं असिस्टेट कमाण्डेट एके खजुरिया ने सीआईएसएफ की बेसिक ट्रेनिंग एवं भर्ती प्रक्रिया से सबको अवगत कराते हुए सीआईएसएफ में भर्ती के सुनहरे अवसर की जानकारियां दी।
मुख्य रूप से वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एके मिश्र, डॉ. एए खान, डॉ. शुभा शर्मा, डॉ. पी वसंत कला, डॉ. विद्या पंचांगम, डॉ. राजबाला गुरू, प्रोफेसर अर्चना पाण्डेय, प्रोफेसर राकेश मिंज, अब्दुल हबीब कुरैशी, पीयूष शार्वां, एनसीसी, एनएसएस के कैडेट्स उपस्थित थे। केडेट खुशबु निर्मलकर ने कार्यक्रम के दौरान प्राप्त अनुभव शेयर किया लेफ्टिनेंट डॉ. अनुसूईया जोगी, एनसीसी आफिसर ने महाविद्यालय की ओर से आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन सब इंस्पेक्टर किर्ती सोनी, सीआईएसएफ ने किया।