दुर्ग

गायत्री मंत्रोच्चार के साथ 22 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
15-Mar-2022 5:02 PM
गायत्री मंत्रोच्चार के साथ 22 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 15 मार्च।
छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन ग्राम कुथरेल में  आयोजित किया गया ।योजना के तहत 22 जोड़ों का हिन्दू रिवाज के अनुसार विवाह गायत्री मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया।  

चंद्राकर समाज भवन से मंदिर से पूजा पाठ करके छत्तीसगढ़ी गढ़वा बाजा व पटाखों के साथ बारात निकाली गई। विवाह स्थल पर वधुओ ने अपने वरो की आरती कर पान  खिलाकर स्वागत किया गया।  गायत्री मंत्रों के साथ सभी जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर नवगृहस्थ जीवन में प्रवेश किया। जोड़ो में राधिका पति कुलेश्वर, टोमिन पति  डामन लाल, संतोषी पति जितेन्द्र, इन्दु पति मिथलेश, थलेश्वरी पति पवन कुमार, नीलू पति रुपेश कुमार, कुसुमलता पति नोमेश, पूजा पति गौकरण, उमा पति होमन, नूतन पति प्रदीप, आरती पति अर्पण, पूर्णिमा पति सन्नी, प्रीती पति मनीष, समेश्वरी पति राजकुमार, उर्वशी पति टिकेश्वर, दामिनी पति लोकेश, राजेश्वरी पति शीतल, अंजली पति भोजकुमार, टिकेश्वरी पति नागेश्वर प्रसाद, सत्या पति टिकेश कुमार, गायत्री पति शिवकुमार, रूखमणी पति ज्योतिप्रकाश।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि  जनपद अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री  की  भी मंशा रही कि कोरोना काल में  कम खर्च में  गांव में होने से ज्यादा से ज्यादा लोग इनका लाभ ले पा रहे है, पहले जिला मुख्यालय में होने से बहुत लोग वंचित हो जाते थे।

महिला बाल विकास दुर्ग ग्रामीण की टीम ने बहुत मेहनत किया। अजय कुमार साहू परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण ने बताया कि दुर्ग ग्रामीण परियोजना में कातरो में 29 तथा कुथरेल में 22 जोड़ो का विवाह आयोजन सम्पन्न किया गया।  जिसके तहत आज ग्राम कुथरेल में शासन की तरफ से सभी जोड़ों को गृहस्थ जीवन की शुरुआत हेतु आलमारी, लोहे का रेक, स्टील के बर्तन, कुकर, बाल्टी, गद्दा साथ ही वैवाहिक वस्त्र , जूता ,चप्पल और श्रृंगार सामग्री के साथ साथ मंगलसूत्र, बिछिया, घड़ी एवं 1000 का चेक भी प्रदान किया गया।

परियोजना अधिकारी ने बताया कि विवाह में अतिथियों व गणमान्य नागरिकों द्वारा मुख्य मंत्री कन्या विवाह आयोजन में अमितेश मिश्रा द्वारा प्रत्येक जोड़ो को 500 रुपये , टीका राम साहू द्वारा प्रति जोड़ो को 151 तथा ग्राम पंचायत सरपंच राजश्री चंद्राकर ने प्रत्येक जोड़ो को उपहार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में  हीरामणि देशमुख सभापति महिला बाल विकास जनपद पंचायत दुर्ग,अजय वैष्णव जनपद सदस्य रसमड़ा, प्रीति वैष्णव भटगांव,राकेश हिरवानी जनपद सदस्य ,नोहर साहू नगपुरा,कृष्णमूर्ति यादव, मनीष चंद्राकर,  भाना ,सरस्वती सेन , पर्यवेक्षक श्रीमती ममता साहू ,श्रीमती इंदु मिश्रा , सोनल सोनी ,शशि रैदास , प्रमिला वर्मा, देवकी साहू, रेखा लोनारे,  कंचन गौतम , तथा  सक्रिय कार्यकर्ता निरंजना चंद्राकर ,गीता, शैलेन्द्री, चितरेखा, सीता, नीरा, शैलबाला, योगिता बंजारे, संतोषी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट