दुर्ग

1.5 करोड़ से 1350 बच्चों को मिलेगा शिक्षा का सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण-वोरा
15-Mar-2022 3:08 PM
1.5 करोड़ से 1350 बच्चों को मिलेगा शिक्षा का सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण-वोरा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 15 मार्च
। शहर के सबसे बड़े एवं 114 वर्ष पुराने झाड़ू राम देवांगन बहुउद्देश्यी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 1350 विद्यार्थियों को न सिर्फ बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त होगी, बल्कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल के रूप में उन्नयन भी होगा। भवन के जीर्णोद्धार से कार्यरत 60 स्टाफ  एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को भी बड़ी राहत मिलेगी।

विधायक अरुण वोरा के लगातार प्रयासों से मु यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जेआरडी स्कूल के उन्नयन की घोषणा की गई थी, जिसके बाद डीएमएफ की राशि से 1. 5 करोड़ खर्च कर स्कूल के उन्नयन कार्य की निविदा की गई है, जिसका विधायक वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल एवं राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा की मौजूदगी में रविवार को भूमिपूजन कर कार्य प्रारंभ करवाया।

इस अवसर पर श्री वोरा ने कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार रहते तक लगातार दुर्ग जिले एवं जिला मु यालय की उपेक्षा की गई किन्तु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनते ही शहर में विकास के पहियों को गति मिली है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए आम एवं माध्यम वर्गीय परिवार के बच्चों की सुदृढ़ एवं कम खर्च में उत्कृष्ट शिक्षा के लिए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की संकल्पना को साकार किया गया, जिसका बेहतरीन प्रतिसाद मिलने पर हिंदी माध्यम के बच्चों के लिए भी स्वामी आत्मानंद स्कूल की घोषणा की गई है।

उन्होंने सीएम का आभार जताते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा एवं ज्ञान अर्जन के लिए सुरक्षित इंफ्रास्ट्रक्चर भी आवश्यक है। दशकों से जर्जर हो रहे भवन में मिडिल एवं हायर सेकेंडरी के बच्चे जान जोखिम में डाल कर पढ़ रहे थे। अब 1.5 करोड़ से विद्यालय को नया कलेवर दिया जाएगा।

इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, अब्दुल गनी, दीपक साहू, हामिद खोखर, जयश्री जोशी, राजेश शर्मा, रत्ना नारमदेव, प्रकाश गीते, राजकुमार वर्मा, गुलाब वर्मा, कन्या ढीमर, शकुन ढीमर सहित जितेंद्र समैया मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट