दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 मार्च। तहसील साहू संघ का भिलाई-3 चरोदा में भवन लोकार्पण एवं सामाजिक सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम माँ कर्मा की महाआरती में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ शासन के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कार्यक्रम अध्यक्ष हरिद्वारिका साहू, अति विशिष्ट अतिथि निर्मल कोसरे महापौर, दीपक ताराचंद साहू पूर्व राज्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कृष्णा चंद्राकर सभापति, विशिष्ट अतिथि खिलावन साहू, रमेश साहू, लखन लाल साहू, प्रेमलाल साहू, श्रीमती दीप्ति वर्मा पार्षद, सुरज साहू प्रदेश महामंत्री युवा प्रकोष्ठ शामिल हुए।
तहसील अध्यक्ष चंद्र भूषण साहू ने मांग पत्र सौंपा। सामुदायिक भवन हेतु मंत्री ताम्रध्वज साहू, दो डोम लगभग 10 लाख एवं उमदा चौक से अटल अवास तक सौर ऊर्जा पैनल के माध्यम से प्रकाश व्यवस्था हेतु महापौर एवं पार्षद द्वारा अपनी निधि से लगभग 2 लाख से गुबंद एवं पेयजल व्यवस्था हेतु नल स्टैंड की स्वीकृति प्रदान की गई।
इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई। संरक्षक सदस्य एवं आजीवन सदस्यों का प्रमाण पत्र एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर तेजराम साहू, विनोद साहू, भुवन साहू, दीपक साहू, रामकुमार, अंगद राम साहू आदि उपस्थित थे।